हिमाचल धर्म स्थल कर्मचारी संघ मंदिर दियोटसिद्ध के प्रधान बने विजय लखनपाल

हिमाचल धर्म स्थल कर्मचारी संघ मंदिर बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान चुनाव सर्वसम्मति से सुरेंद्र सिंह अधीक्षक चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुए। इस बैठक में हिमाचल धर्म स्थल कर्मचारी संघ मंदिर बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया।
 | 
photo

हमीरपुर   ।  हिमाचल धर्म स्थल कर्मचारी संघ मंदिर बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध बैठक सोमवार को दियोटसिद्ध में आयोजित की गई। जिसमें संघ के चुनाव के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान चुनाव सर्वसम्मति से सुरेंद्र सिंह अधीक्षक चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुए। इस बैठक में हिमाचल धर्म स्थल कर्मचारी संघ मंदिर बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया।


 हिमाचल धर्म स्थल कर्मचारी संघ मंदिर बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध के प्रधान पद के लिए विजय लखनपाल को दूसरी बार सर्वसम्मति से चुना गया। वरिष्ठ उपप्रधान के लिए प्रदीप कुमार, महासचिव के लिए मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए तारा चंद, संगठन सचिव के लिए अजय कुमार, उपप्रधान के लिए सतीश कुमार व राजेंद्र कुमार को चुना गया।

प्रैस सचिव के लिए संजय शर्मा, सचिव अनिल कुमार, संयुक्त सचिव के लिए छोटू राम, केशव दत्त, राकेश कुमार व संजीव कुमार को चुना गया। मुख्य सलाहकार के लिए सुरेंद्र सिंह ढटवालिया, जोगिंद्र पाल, कानूनी सलाहकार के लिए कमलजीत व अशोक कुमार को चुना गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में धर्म सिंह, रमेश चंद, अनिल पठानियां, सुरेश कुमार, कुलदीप सिंह, प्रकाश चुद, कमलदेव, सुरेंद्र सिंह, रिखी राम, गोपाल दास, अमरनाथ, बांकू राम, होशियार सिंह, प्रदीप कुमार, राज कुमार, सूंका राम, राजेंद्र सिंह व माती राम को शामिल किया है। वहीं  हिमाचल धर्म स्थल कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित प्रधान विजय लखनपाल ने कहा कि कर्मचारियों की जो भी मांगे हैं उनको पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।