गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने बेसहारा गोवंश के बारे में ली समीक्षा बैठक

हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने हमीर भवन में पशु पालन विभाग और जिला के गौ- संचालको के साथ बेसहारा गौ वंश को गौशालाओं और गाय अभ्यारण में पहुंचाने के बारे समीक्षा बैठक की।
 | 
 बेसहारा गोवंश के बारे में समीक्षा बैठक

हमीरपुर ।  हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने हमीर भवन में पशु पालन विभाग और जिला के गौ- संचालको के साथ बेसहारा गौ वंश को गौशालाओं और गाय अभ्यारण में पहुंचाने के बारे समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभाग को आदेश दिए कि अगस्त माह के अंत तक राजमार्गों से बेसहारा पशुओं को शिफ्ट कर सडक़ों को मुक्त किया जाए। उन्होंने बताया कि विभिन्न गौशालाओं में चरणबद्ध तरीके से इन पशुओं को शिफ्ट किया जाएगा।

उन्होंने विभिन्न गौ सदन संचालकों से भी बेसहारा गौवंश को अपने पास रखने के लिए आग्रह किया। ताकि आम जनमानस और किसानों को होने वाली समस्याओं से निजात दिलाई जा सके। गौ सदन संचालकों ने सभी प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया।


          उप -निदेशक पशु स्वास्थ्य /प्रजनन डॉक्टर मनोज शर्मा ने जिला में बेसहारा गौ वंश की स्थिति से अवगत कराया। इस मौके पर गौसेवा आयोग के सदस्य डॉक्टर अशोक शर्मा, सहायक निदेशक डॉक्टर सतीश वर्मा, डॉक्टर वनीत दीवान, डॉक्टर अभिनव सोनी, डॉक्टर सुनील, डॉक्टर हितेश उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।