टौणी देवी को मिलेगा एक दमकल वाहन

पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से टौणी देवी में नियमित फायर चौकी खोलने की मांग की।
 | 
फायर चौकी खोलने

हमीरपुर।  टौणी देवी क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अधिकारियों को टौणी देवी में  नियमित तौर पर एक दमकल वाहन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है।  जिससे आगजनी की घटनाओं पर जल्द काबू पाया जा सके।  जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर टौणी देवी में  दमकल वाहन उपलब्ध हो जाएगा तथा इस के साथ विभाग के कर्मी भी रहेंगे।  पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल शनिवार को बारीं गांव में आगजनी से प्रभावित परिवारों से मिलने पंहुचे थे।

इस दौरान पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से टौणी देवी में नियमित फायर चौकी खोलने तथा तुरंत एक दमकल वाहन टौणी देवी पुलिस चौकी में उपलब्ध करवाने की मांग की।  जिससे टौणी देवी, गवारडू, उहल, बराडा व अन्य क्षेत्रों में होने वाली आगजनी की घटनाओं से तुरंत निपटा जा सके।  टौणी देवी में फायर चौक के लिए भूमि भी उपलब्ध है तथा इसकी मांग को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।  जब तक हमीरपुर से दकमल वाहन पहुंचता है, तब तक काफी नुकसान हो जाता है। 

धूमल ने तुरंत मौके पर ही एडीजी दमकल शिमला व अन्य अधिकारियों से बातचीत कर टौणी देवी में तुरंत दमकल वाहन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्र में आगजनी की घटना होने पर तुरंत कारवाई की जा सके।  इसके साथ ही टौणी देवी में नियमित फायर चौकी खोलने के आगामी कारवाई करने का भी आग्रह किया।  जिससे इस क्षेत्र को दमकल की सुविधा मिल सके।  इसके लिए पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर व ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेेम कुमार धूमल का आभार जताया है।  जिनके प्रयासों से टौणी देवी क्षेत्र की निरंतर समस्याओं का समाधान होता है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।