युवाओं ने केंद्र सरकार के टूर आफ ड्यूटी आर्मी भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

युवाओं ने केंद्र की मोदी सरकार को चेताया की, अगर जो भर्ती प्रक्रिया 2 साल पहले हुई थी।  जिसमें हजारों युवाओं के परीक्षाएं बची थी, उस भर्ती प्रक्रिया को करवाया जाए।
 | 
टूर आफ  ड्यूटी आर्मी भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ  धरना प्रदर्शन

हमीरपुर ।  बड़सर विधानसभा क्षेत्र के मैहरे बाजार में शनिवार को युवाओं ने केंद्र सरकार के टूर आफ  ड्यूटी आर्मी भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिसमें युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ  नारेबाजी की और सरकार को टूर आफ  ड्यूटी भर्ती प्रक्रिया को वापस लेने के लिए चेताया। युवाओं ने कहा कि केंद्र की सरकार युवाओं को शोषित कर रही है।  इसमें समाज में सैन्य करण का खतरा है और यह देश को कमजोर कर सकता है।


युवाओं ने केंद्र की मोदी सरकार को चेताया की, अगर जो भर्ती प्रक्रिया 2 साल पहले हुई थी।   जिसमें हजारों युवाओं के परीक्षाएं बची थी, उस भर्ती प्रक्रिया को करवाया जाए। उक्त भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करके जो टूर ऑफ  ड्यूटी केंद्र की सरकार लाई है वह युवाओं के खिलाफ  है। लगभग 2 साल से युवा अपनी परीक्षा का इंतजार कर रहे थे और अंत में केंद्र सरकार ने उस परीक्षा को निरस्त करके टूर आफ  ड्यूटी लागू कर दी है।

युवाओं ने कहा कि अगर केंद्र की मोदी सरकार इसके बावजूद भी इसे दोबारा नहीं कराती है तो पूरे देश में इसी तरह युवा केंद्र सरकार के खिलाफ  धरने प्रदर्शन जारी रखेगी। इसमें विशेष तौर पर बड़सर से युवा नेता रूबल ठाकुर भी युवाओं के साथ इस धरने में मौजूद रहे।

रूबल ठाकुर ने कहा कि अगर केंद्र की सरकार युवाओं की पिछली भर्ती प्रक्रिया की परीक्षा एवं टूर ऑफ  ड्यूटी भर्ती प्रक्रिया वापस नहीं लेती है तो यही युवा 2022 एवं 2024 में इन भाजपा शासित सरकारों को युवा टूर पर अपने घर की ओर प्रस्थान करवाएंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।