केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियां के कारण प्रदेश की जनता दुखी : अनुमा आचार्य

कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने अग्निपथ योजना को लेकर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने यहां तक कहा कि यह योजना देश की सेना को कमजोर करने के लिए लाई गई है। 
 | 
photo congress barsar

हमीरपुर ।  अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता विंग कमांडर अनुमा  आचार्य  ने मैहरे विश्राम गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इस समय केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां और प्रदेश सरकार की नकारा कार्यप्रणाली के कारण आज प्रदेश का हर व्यक्ति दुखी और बुरी तरह त्रस्त है।  उन्होंने हाल ही में भाजपा द्वारा आयोजित रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस पार्टी पर जो बेबुनियाद कटाक्ष किए हैं, उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये वो ही महिला है जो कांग्रेस सरकार के समय में महंगाई के खिलाफ  बोलने से नहीं  हारती थीं। गैस सिलेंडर सिर पर उठा कर और सब्जी फलों की माला पहनकर सड़कों पर तांडव करके विरोध प्रदर्शन करती थी। परंतु जब उनके कार्यकाल में महंगाई आसमान को छू रही है, तो मुंह में दही जमा कर बैठी हैं।


कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने  कहा कि मोदी सरकार ने रक्षा बजट घटा कर देश की सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया है।  अनुमा  आचार्य  ने अग्निपथ योजना को लेकर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने यहां तक कहा कि यह योजना देश की सेना को कमजोर करने के लिए लाई गई है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस जो दस गारंटियां लाई है वे आम आदमी से लेकर हर वर्ग इस प्रदेश के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होंगी।

पूर्व सैन्य अधिकारी ने अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि 70 लाख की आबादी वाले इजराइल ने वर्षों पहले ऐसी योजना शुरू की थी जिसमें हर युवा को दो साल सेना में बिताने होते थे उसके बाद उन्हें बाद में उसी से संबंधित रोजगार मिल जाता था। स्टार्टअप नेशन नाम से इस पर एक पुस्तक भी प्रकाशित हुई थी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि एक अधिकारी को पूर्व अधिकारी और जवान को पूर्व रूप से जवान बनने में चार से पांच साल का समय लग जाता है। उसके बाद वो सेना में सही मायने में अपनी सेवाएं देने के काबिल बनता है। यहां छह महीने में एक जवान तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। चार साल सेवाएं देकर जब वो घर आ जाएगा तो क्या उसकी वो इज्जत होगी। क्या वह मात्र एक भीड़ बनकर नहीं रह जाएगा। वन रैंक वन पेेंशन पर सवाल खड़े करते हुए पूर्व सैन्य अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने केवल आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया है। सेना में कार्यरत व रिटायर्ड जवान और अधिकारी भी सरकार के इस फैसले से आहत हैं। तीनों सेनाओं के 90 प्रतिशत से अधिक वेटरन इस फैसले के खिलाफ हैं।  

उन्होंने बताया चुनाव तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पार्टी का पक्ष रखने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का काम करेंगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जार ने कहा कि गत दिन ऊना दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने बड़े दिनों से प्रचारित ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का नींव पत्थर रखने का वादा किया था, लेकिन एक बार फिर से जनता को धोखा देकर ठग गए। 

 इस अवसर पर कर्नल प्यार सिंह अत्री, कैप्टन सुरेंद्र सोनी, शाहन शाह, देव प्रकाश अग्निहोत्री, मनु डोगरा, कमल सहित कांग्रेस पार्टी के कई सदस्य मौजूद रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।