दिल्ली के मुख्यमंत्री को सयम में रहकर संस्कारी भाषा में करनी चाहिए व्यानवाजी : लखनपाल

विधायक लखनपाल ने कहाप्रदेश की जनता ने 30 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार को चुना है और इन्हीं तीस सालों में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह  6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है।
 | 
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल

हमीरपुर ।   कांगड़ा जिला के चंबी मैदान में शनिवार को हुई जनसभा के दौरान प्रदेश कांग्रेस को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई ब्यानवाजी को लेकर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रेस विज्ञापित के माध्यम से उन्हें नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हिमाचल आएं उनका हम अपने संस्कारों के अधीन तहदिल से स्वागत करते है। लेकिन उन्हें यहां आकर सयम में रहकर संस्कारी भाषा में व्यानवाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देव भूमि है, यहाँ की संस्कृति ही संस्कार है।


विधायक इंद्रदत लखनपाल ने कहा कि प्रदेश के लोग संस्कारी और समझदार है, इसी लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को सयंमित भाषा का प्रयोग करते हुए अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने 30 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार को चुना है और इन्हीं तीस सालों में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह  6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है। हिमाचल की जनता ने उन्हें विकासपुरुष व राजा तां फकीर है जैसे नाम दिए है। क्योंकि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र को विकास से जोड़ा और हर वर्ग का बिना किसी भेदभाव के विकास किया है।

विधायक लखनपाल ने कहा कि हिमाचल के विकास में कांग्रेस का एक अहम योगदान रहा है और जो हिमाचल आज दुनिया भर में सुमार है। ये सब भी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की सोच और प्रयासों का परिणाम रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भोली भाली जरुर है, लेकिन नासमझ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश की उन्नति और चौमुखी विकास के लिए कार्य किया है। यहाँ झूठ और बेईमानी के लिए न तो कोई जगह है और न ही यहां के लोग ऐसे नेताओं को बरदासत करते है।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रदेश को 30 सालों तक कांग्रेस ने लुटने का प्रयास किए जाने की ब्यानवाजी पर नसीहत देते हुए कहा कि आज जिन सुविधाओं के साथ आप हिमाचल के पहुंचे और जिस मैदान में खड़े होकर गलत ब्यानवाजी कर रहे है ये सब भी उसी विकास का एक हिस्सा है। जिसे सींचने के लिए यहां की जनता व नेताओं के खून पसीना एक किया हुआ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न तो कभी झूठ की राजनीति की है और न ही लूट की।

कांग्रेस के नेताओं ने हिमाचल के विकास को लेकर हर तरह के प्रयास किए है जो आगे भी उसी तरह बरकार रहेंगे। यहां के लोगों व नेताओं को दिल्ली के मुख्यमंत्री से संस्कृति सिखने की जरूरत नहीं है। दूसरों को बुरा और खुद को महान कहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल हबा में बाते कर प्रदेश की जनता को लुभाने के प्रयास जरुर कर रहे है। लेकिन यहां की जनता जितनी संस्कारी अहि उतनी ही समझदार भी है जो समय आने पर सबका हिसाब करने का मादा रखती है। विधायक इंद्रदत लखनपाल ने कहा कि भारत  लोकतंत्र देश है और यहां हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन मर्यादों के बाहर बात करने वालों को यहां की जनता लिहाजे में बात रखना भी सिखाना जानती है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।