प्रदेश सरकार साढे 4 वर्षों से युवाओं को नौकरियां देने में हुई फेल : रूबल ठाकुर

रूबल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लाखों युवाओं के साथ लगातार धोखा हो रहा है। प्रदेश के युवा लगभग इतनी तैयारी करने के बावजूद भी इन भ्रष्टाचारियों से तंग आ चुके हैं।
 | 
एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक रूबल ठाकुर

हमीरपुर।  एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक रूबल ठाकुर द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार लगभग पिछले साढे 4 वर्षों से युवाओं को नौकरियां देने में फेल तो हुई है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के मामले प्रश्न पत्रों के जरिए सामने आए हैं। रूबल ने क,हा कि हाल ही में जो पुलिस भर्ती हुई, उसमें पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक होने का मामला उजागर हुआ है, यह बेहद ही शर्मनाक मामला है।


रूबल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लाखों युवाओं के साथ लगातार धोखा हो रहा है। प्रदेश के युवा लगभग इतनी तैयारी करने के बावजूद भी इन भ्रष्टाचारियों से तंग आ चुके हैं। जो बार बार सरकार जब किसी पदों के लिए भर्तियां निकालती है, तो इस तरह के मामले उजागर होते जा रहे हैं।  हाल ही में भी इस तरह का जो मामला सामने आया। उसके प्रत्याशी इन्होंने इस परीक्षा के लिए इतनी मेहनत की वे सभी हताश है। प्रदेश की सरकार हर मामले में विफल साबित होती जा रही है। युवाओं को प्रताडि़त किया जा रहा है।

  रूबल ठाकुर ने कहा कि यही प्रदेश के युवा प्रदेश की सरकार को आने वाले समय में आईना दिखाने जा रहे हैं और दिखाएंगे। रूबल ठाकुर ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में जितनी भी परीक्षाएं हुई है, हर एक परीक्षा में इस तरह के मामले सामने आए हैं। उसके बावजूद भी इन मामलों को रोकने में प्रदेश सरकार विफल साबित हुई है। भ्रष्टाचार के आरोप इस सरकार के ऊपर हावी होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अफसरशाही इस सरकार के ऊपर हावी है, जिसमें प्रदेश का हर वर्ग प्रताडि़त हो रहा है।  रूबल ने कहा कि 2022 के चुनावों में युवा इस सरकार को हटाने में एक अपनी अहम भूमिका निभाएगा। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।