जनप्रतिनिधियों का सम्मान, जनता का सम्मान : बलदेव शर्मा

भाजपा ने दियोटसिद्ध में किया बड़सर के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित
 | 
बाबा बालक नाथ की पवित्र नगरी दियोटसिद्ध में आयोजित कार्यक्रम

हमीरपुर । उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ की पवित्र नगरी दियोटसिद्ध में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पंच परमेश्वर जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के अतिरिक्त जिला प्रभारी अजय राणा, कौशल विकास निगम के चेयरमैन नवीन शर्मा, जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह राणा ने जनप्रतिनिधियों को भाजपा की नीतियों और पंचायती राज के बारे में जानकारी दी।



भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान,जनता का सम्मान है। लोकतंत्र की सबसे छोटी व महत्वपूर्ण इकाई है। एक वार्ड पंच से लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तक चुने हुए सभी प्रतिनिधि लोगों के विकास में अपनी-अपनी भूमिका निभाते है। इन्हीं सभी प्रतिनिधियों के प्रयासों से लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि चुने हुए प्रतिनिधियों के माध्यम से ही विकास को आगे बढ़ाया जाए।

..

इन प्रयासों से ही हर स्तर के प्रतिनिधि को मान - सम्मान भी मिलता है और क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान होती है। हम सभी जनप्रतिनिधियों का क्षेत्र का विकास करना ही ध्येय रहा है। भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से ही लोग प्रभावित हो रहे है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भाजपा की नीतियों का प्रचार - प्रसार करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कौशल विकास निगम चेयरमैन नवीन शर्मा, जिला भाजपा प्रभारी अजय राणा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राणा, बड़सर मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री चतर सिंह कौशल, यशवीर पटियाल, जिला परिषद एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक राजेश कुमार माँगा, जिला परिषद व युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव कुमार, जिला परिषद बीना देवी, बिझड़ी ब्लॉक अध्यक्षा मंजू देवी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल,  भोटा नगर पंचायत अध्यक्षा, नगर पंचायत पार्षद सहित समस्त प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी सदस्य व वार्ड पंच उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।