बड़सर से कांग्रेस विधायक की विदाई जनता ने कर दी तय : माया शर्मा

हमीरपुर । बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा के रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने अपनी ताकत दिखा दी है। भाजपा का यह रोड शो समोह से सलौणी, बिझड़ी, गारली मैहरे और बड़सर तक निकाला गया। जिसमें महिलाओं युवाओं सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस रोड शो में स्थानीय जनता ने माया शर्मा का स्वागत किया तथा इसमें भाग लिया। भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा ने कहा कि जनता ने कांग्रेस विधायक की बड़सर से विदाई तय कर दी है।
उन्होंने कहा कि विधायक ने 10 सालों में क्षेत्र का कोई विकास कार्य नहीं करवाया। जिसके कारण बड़सर क्षेत्र अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में पिछड़ने लगा है। चुनाव आते ही जनता को लालच देकर वोट की आस लगाए बैठे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विधायक की नीति और नियत में खोट है तभी उसने चुनाव आते ही शालें व नोट बांटने काम किया है । अगर विधायक ने 10 साल क्षेत्र का विकास करवाया होता तो उसे जनता को रिझाने के लिए शालें नहीं बांटने पड़ती।
विधायक ने बड़सर के विकास की बजाय अपने और कुछ चुनिंदा चहेतों के घरों को भरा है लेकिन बड़सर की प्रबुद्ध जनता इस बार विधायक के झांसे में आने वाली नहीं है। बड़सर की जनता विकास को तरजीह देती है। जनता ने इस बार मन बना लिया है कि बड़सर से रिवाज बदलेगा तथा भाजपा का प्रत्याशी जीतेगा। इस रोड शो में भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री युवा मोर्चा महिला मोर्चा ओबीसी प्रकोष्ठ एससी मोर्चा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।