चंडीगढ़ बस रूट रैली जजरी तक बढ़ाने पर लोगों ने जिला भाजपा अध्यक्ष का जताया आभार

ऊना डिपू की बस चंडीगढ़ से चकमोह तक चलती थी, अब इस बस का सेवा विस्तार चकमोह से बढ़ाकर रैली जजरी कर दिया गया है। 
 | 
बस का सेवा विस्तार चकमोह से बढ़ाकर रैली जजरी

हमीरपुर । बड़सर उपमंडल के तहत चलने वाली एचआरटीसी ऊना डिपू की बस चंडीगढ़ से चकमोह तक चलती थी। अब इस बस का सेवा विस्तार चकमोह से बढ़ाकर रैली जजरी कर दिया गया है। एचआरटीसी की बस सुबह रैली जजरी से चंडीगढ़ वाया चकमोह, शाहतलाई, कोहडरा, लठियानी व ऊना होकर जाएगी। यह बस शाम को चड़ीगढ़ से ऊना, बड़सर, शाहतलाई, चकमोह व कलवाल होकर रैली जजरी पहुंचेगी। बस का सेवा विस्तार बढ़ाकर रैली जजरी से चंडीगढ़ वाया चकमोह करने पर क्षेत्र की जनता ने भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया है।

सेवानिवृत्त जजरी वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ढटवालिया व रैली पंचायत प्रधान राजेश सहगल ने बताया कि परिवहन निगम की बस चकमोह से चंडीगढ़ जाती थी। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा से इस बस रूट को चकमोह की बजाय रैली जजरी करने का आग्रह किया। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के आश्वासन के एक माह के भीतर ही बस रूट सेवा बहाल हो गई।


बताते चलें कि एचआरटीसी ऊना डिपू बस की पहले चड़ीगढ़ से चकमोह तक चलती थी। अब इस वस का रूट रैली जजरी तक कर दिया गया है। एचआरटीसी की बस रैली जजरी से सुबह 7 बजे पर चलेगी और दोपहर को 1:30 बजे के करीव चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह बस चंडीगढ़ से शाम को 4 बजे चलेगी और शाम को 9:30 बजे रैली जजरी बापिस पहुंचेगी। इस बस सेवा विस्तार से जजरी, रैली, कलवाल व चकमोह पंचायत के गांव के लोगों को लाभ होगा।

स्थानीय लोगों में सेवानिवृत्त जजरी वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ढटवालिया, रैली पंचायत प्रधान राजेश सहगल, जजरी पंचायत के उप प्रधान राजेंद्र ढटवालिया, कलवाल पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश चौधरी, अमित, अरुण ढटवालिया, सुनील, बलबीर सिंह, प्रकाश चंद, परस राम, जीत सिंह, श्यामा शंकर, रमा शंकर, विशाल ढटवालिया, अंकुश शर्मा, कमल चंदेल, रतन चंद ठाकुर, कश्मीर सिंह ढटवालिया, संजय शर्मा, देशराज ढटवालिया, सावित्री देवी, वीना देवी, तृप्ता देवी,  प्रिया ठाकुर, सरोज अत्री, अशोक कुमार, कुलदीप ठाकुर, केशव दत्त सहित अन्य लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।