पटेरा पंचायत प्रधान भाजपा में शामिल, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

महा जनसंपर्क अभियान के दौरान दर्जनों समर्थकों सहित की सदस्यता ग्रहण 
 | 
बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पटेरा पंचायत की प्रधान कृष्णा देवी भाजपा में शामिल

हमीरपुर।  बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पटेरा पंचायत की प्रधान कृष्णा देवी भाजपा में शामिल हो गई है। शुक्रवार को पंचायत प्रधान ने अपने दर्जनों समर्थकों सहित महा जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तथा दिन - प्रतिदिन पार्टी का विस्तार होता जा रहा है। सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे है।


बलदेव शर्मा ने बताया कि बड़सर विस् क्षेत्र में दो सप्ताह से पार्टी के निर्देशानुसार महा जनसम्पर्क अभियान जारी है। इस दौरान प्रत्येक बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व ग्राम केंद्र अध्यक्ष के घर द्वार तक पहुंच रहे है तथा नुक्कड़ सभाओं में सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने 60 वर्ष से अधिक लोगों को वृद्धा पेंशन की योजना शुरू की है।  जिसमें सभी बिना आय प्रमाण के पेंशन लाभ उठा सकते है।

सरकार वृद्धों, महिलाओं व युवाओं के साथ खड़ी है। युवाओं को जहां रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है। वहीं लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेल महाकुम्भ के माध्यम युवाओं के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखा है, ताकि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ भारत का निर्माण कर पायेगा। उन्होंने प्रधान कृष्णा देवी को भाजपा परिवार में जुडऩे पर स्वागत किया है।

इस अवसर पर जिला परिषद राजेश कुमार मांगा, बीडीसी मंजू राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगननाथ बन्याल, एससी मोर्चा महामंत्री राज कुमार, किसान मोर्चा सचिव सुरजीत सिंह, बूथ अध्यक्ष मीरा देवी, वतन सिंह, बूथ अध्यक्ष बलदेव चंद, ग्राम केंद्र अध्यक्ष हाको राम, उप प्रधान मोरसू सुल्तानी रणवीर सिंह, रमेश ठाकुर, पवन कुमार, तरसेम, रमेल सोनी, अमित ठाकुर, मौनु, विकास शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।   
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।