नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से गांव रविनगर में साइकिल रैली का किया आयोजन

विश्व बाई साइकिल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से जय भीम युवा मंडल बटराण द्वारा गांव रविनगर में बाई साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
 | 
 साइकिल रैली का  आयोजन

हमीरपुर ।  विश्व बाई साइकिल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से जय भीम युवा मंडल बटराण द्वारा गांव रविनगर में बाई साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में गांव रविनगर के बच्चों के साथ आसपास के गांव के बच्चों ने भी भाग लिया। इस साइकिल रैली का आयोजन सुबह 5 बजे किया गया जिसमें बच्चों ने पहले व्यायाम किया फिर साइकिल रैली में भाग लिया।

साइकिल रैली को अमित कुमार जिन्होंने भारोत्तोलन में दो बार भारतीय अंतर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है हरी झंडी देकर आरंभ किया और बच्चों को सेहत और रोजाना व्यायाम करने के लिए जागरूक किया। अमित कुमार ने बताया कि साइकिल दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2018 में हुई थी, अप्रैल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व साइकिल दिवस मनाने का फैसला लिया।

इसके लिए 3 जून का दिन तय किया गया। तब से अब तक भारत समेत कई देश विश्व साइकिल दिवस हर साल 3 जून को मनाते हैं। जय भीम युवा मंडल बटराण के उप प्रधान विकास कुमार ने बताया कि हम रोजाना के कामों में इतना व्यस्त हैं कि हम अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख रहे हैं जिससे अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। साइकिल चलाना सिर्फ पर्यावरण के लिहाज से ही अच्छा नहीं है, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है।

साइकिल चलाना वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का एक बेहतर तरीका है,साथ ही इसे चलाने से शरीर की अच्छी खासी एक्सरसाइज हो जाती है,इससे वजन कम करने में तो सहायता मिलती ही है, साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। उन्होंने बताया कि यदि रोजाना कोई व्यक्ति 1 किलोमीटर भी साइकिल चलाता है तो उसका संपूर्ण व्यायाम हो जाता है और उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंगों पर जोर पड़ता है और शरीर हष्ट पुष्ट रहता है।

अतः हमें रोजाना साइकिल चलाने चाहिए और व्यायाम करना चाहिए। अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए यह करना बहुत आवश्यक है। रैली के अंत में युवा मंडल द्वारा बच्चों को फल वितरित किए गए और युवा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा अमित कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर युवा मंडल पूर्व प्रधान सनी कुमार, पूर्व उप प्रधान विकास कुमार, उप प्रधान अजमेर सिंह,सचिव रोहित भाटिया, कोषाध्यक्ष आकाश भाटिया, मीडिया प्रभारी अमित, विशाल भाटिया, अनीश, गौरव, गोविंद, अनिल, साहिल, अक्षय, विपन, रोहित, गोल्डी इत्यादि सभी युवाओं ने भाग लिया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।