भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता : धूमल

भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केंद्र अध्यक्ष बूथ पालको  एवं पार्टी के वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं के घर पर उनके नाम की पट्टिका एवं भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा रही है।
 | 
 पूर्व मुख्यमंत्री   प्रेम कुमार धूमल

हमीरपुर ।  मतदान स्तर के कार्यकर्ता को मान सम्मान मिले पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करें इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी काम करती आई है, और भविष्य में भी करती रहेगी । यह बात पूर्व मुख्यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल ने कही।। बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केंद्र अध्यक्ष बूथ पालको  एवं पार्टी के वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं के घर पर उनके नाम की पट्टिका एवं भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा रही है।

इसी क्रम में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री जो बूथ पालक के पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उनके घर पर उनके नाम की पट्टिका एवं भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया गया। मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया भोरंज की एमएलए कमलेश कुमारी मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा सुजानपुर मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर के साथ-सथ दोनों मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं है सब कार्यकर्ता एक समान रूप से पार्टी एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर भोरंज मंडल के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री एवं बूथ पालक प्रेम कुमार धूमल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। एक आम कार्यकर्ता की तरह उनके घर पर भी पार्टी का झंडा और नाम पट्टिका लगाई गई है, हिमाचल प्रदेश में बूथ स्तर बी एल ए बूथ पालक ग्राम केंद्र अध्यक्ष सभी कार्यकर्ता इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं पार्टी एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिन रात मेहनत करके पार्टी द्वारा चलाए गए इस कार्य को कामयाब बना रहे हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।