टौणी देवी में धूमल की अध्यक्षता में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

सुजानपुर विस क्षेत्र के टौणी देवी  कस्बे में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने की ।
 | 
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने की

हमीरपुर । सुजानपुर विस क्षेत्र के टौणी देवी  कस्बे में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने की । वीर सैनिकों को याद करते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस आज पूरा देश मना रहा है, कारगिल युद्ध के जो हीरो थे, जो इस लड़ाई में देश की रक्षा कर रहे थे उन्हें उन्होंने बहुत करीब से देखा है। उन्होंने पुरानी बातों को याद करते हैं कहा कि जब कारगिल युद्ध हुआ था उस समय देश के प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेई थे और हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर वह स्वयं आसीन था। 

उन्होंने कहा कि इस युद्ध में सबसे ज्यादा जवान हिमाचल, उत्तराखंड हरियाणा और पंजाब शहीद हुए थे और हंसते-हंसते उन्होंने शहादत को गले लगाया था।   पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कारगिल युद्ध और 1971 युद्ध के हीरो शहीद सैनिकों के परिवारों को कारगिल विजय दिवस  पर सम्मानित किया इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का पूर्व सैनिकों उनके परिवारिक सदस्यों सहित भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस मौके पर कैप्टन सुरेश रंजीत सिंह सुरेश कुमार अशोक कुमार शक्ति चंद कालिदास सूबेदार विधि चंद ओंकार चंद मेलाराम विशेष रूप से उपस्थित रहे और कारगिल युद्ध के हीरो रहे राकेश कुमार की माता लीला देवी हवलदार कश्मीर सिंह के पुत्र सुरेंद्र कुमार दिनेश कुमार के पुत्र शिवम हवलदार राज कुमार के भाई किशन देव सुमित कुमार की माता सत्या देवी सहित परिजनों को सम्मानित किया गया।
वही 1971 युद्ध के हीरो रहे  जैसी राम के पुत्र सुनील कुमार,  अनिल चौहान के पिता  ध्यान सिंह,, विधीचंद की पत्नी मलका देवी परशु राम की बहू  उमा देवी कैप्टन करमचंद के भाई बलि राम  चूहड़ सिंह के पोते कुलवंत सिंह सहित परिजनों को सम्मानित किया गया।।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।