अनाप शनाप बयानबाज़ी के बजाए अपना कुनबा संभालें, कांग्रेस विधायक लखनपाल : भाजपा मंडल
हमीरपुर । बड़सर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री चतर सिंह कौशल, यशवीर पटियाल व मीडिया प्रभारी विकास पटियाल ने कांग्रेस के स्थानीय विधायक लखनपाल को अनाप - शनाप बयानबाज़ी पर लगाम लगाने की हिदायत देते हुए कहा कि स्थानीय विधायक को भाजपा के खिलाफ बयानबाज़ी करने के बजाय अपने बिखरते हुए कुनबे को संभालना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का ही इतिहास रहा है कि अपने कार्यकर्ताओं की धुलाई कर देते है। इसलिए अन्य दूसरे दलों को भी ऐसा ही समझते है।
जिन लोगों ने बड़सर में कांग्रेस को सींचा था उन लोगों को ये बाहर का रास्ता दिखा रहे है और खुद बड़सर भाजपा में गुटबाज़ी की हवा उछाल रहे है। जबकि भाजपा एक अनुशाषित पार्टी है। उन्होंने कहा कि टिकट की चाह रखना कोई गलत बात नहीं है। लेकिन टिकट मिलने के बाद हमारी पार्टी में सभी एकजुट होकर प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में लग जाते है। यही भाजपा का मूलमंत्र है। जो लोग इसे हवा देते है वो भाजपा के नहीं हो सकते।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।