हिमकेयर योजना ने गरीबों को इलाज की चिंता से दिलाई मुक्ति : माया शर्मा

बड़सर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। माया शर्मा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा की ओर से एकमात्र प्रत्याशी हैं ।
 | 
photo

हमीरपुर । बड़सर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। माया शर्मा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा की ओर से एकमात्र प्रत्याशी हैं तथा महिलाओं ने इस बार माया शर्मा को जिताने का मन बना लिया।  माया शर्मा ने कहा कि भाजपा ने आयुष्मान और हिमकेयर से गरीबों को इलाज की चिंता से मुक्ति दिलाई।

इस बार जनता ने अपना वोट भाजपा को देने का मन बना लिया है।  भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा ने धंगोटा, भैल, समताना, उसनाड़, नयन थप्पड़, तथा झंझयाणी पंचायत के गांवों में प्रचार किया तथा वोट मांगे।

प्रचार के दौरान उनके साथ कुलदीप ठाकुर मंडल अध्यक्ष, यशवीर पटियाल महामंत्री, आशा शर्मा महामंत्री महिला मोर्चा, संतोष कुमारी उपाध्यक्ष, सुषमा नरोता उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रमिला देवी धंगोटा पंचायत की प्रधान, रविकांत बूथ अध्यक्ष, राजेश कुमार , जोगिंद्र सिंह अध्यक्ष धंगोटा ग्राम केंद्र, कै० प्रभात सिंह बूथ पालक, उर्मिला देवी पूर्व प्रधान, महिला मंडल, तरसेम सिंह, राजेश कुमार  कै० प्रकाश चंद पूर्व मंडल अध्यक्ष, यशवंत सिंह पूर्व उप प्रधान भैल, तर्पण सिंह  बूथ अध्यक्ष  बतलाहु , अमर चंद भरोटी बूथ अध्यक्ष, रीता देवी पूर्व प्रधान, भैल अमर नाथ सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।