हिमाचल विस चुनाव : भावुक हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मंच पर बोलते- बोलते छलक गए आंसू

अनुराग ठाकुर ने कहा कि छोटे से जिला हमीरपुर से मेरे पिता को मुख्यमंत्री और मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया है। उन्होंने भावुक होकर कार्यकर्ताओं का उनके परिवार को दिए गए सम्मान व प्रेम का आभार व्यक्त किया।
 | 
photo

हमीरपुर ।   केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शुक्रवार को सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी रिटायर्ड कैप्टन रणजीत सिंह की नामांकन सभा में भावुक हो गए। भावुक होने का मुख्य कारण सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से उनके पिता प्रेम कुमार धूमल का इस बार चुनाव न लड़ना है। भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री के आंसू तक छलक गए और उन्होंने हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन भी किया।

मंच पर बोलने की उन्होंने काफी हिम्मत जुटाई है लेकिन फिर भी वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के लिए डटकर प्रचार करने की अपील की है। उन्होंने भावुक होकर कार्यकर्ताओं का उनके परिवार को दिए गए सम्मान व प्रेम का आभार व्यक्त किया।


अनुराग ठाकुर ने कहा कि छोटे से जिला हमीरपुर से मेरे पिता को मुख्यमंत्री और मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि जिस मंत्रालय में मैं केंद्रीय मंत्री हूं। उस पद पर कभी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, चंद्रशेखर, लालकृष्ण आडवाणी सहित देश के कई नेता अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।