हमीरपुर : पुरुषोत्तम कालिया बने उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष

दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष पद के चुनाव  हमीरपुर के सर्वहित सुधार सभा में ज्ञान चंद शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।
 | 
..

हमीरपुर ।  दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष पद के चुनाव  हमीरपुर के सर्वहित सुधार सभा में ज्ञान चंद शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सुशील शर्मा, पुरुषोत्तम कालिया तथा शंभू जसवाल के नामों के प्रस्ताव सामने आए। इसमें सुशील शर्मा व शम्भु जसवाल द्वारा पुरुषोत्तम कालिया के समर्थन में नाम वापिस लेने पर पुरुषोत्तम कालिया को निर्विरोध संगठन की कमान सौंपी गई।

चुनावी बैठक में सर्वप्रथम युद्धवीर पठानिया द्वारा संगठन की वित्तीय रिपोर्ट सदन में रखी गई, जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। उसके उपरांत महासचिव मनोहर लाल कानूनगो द्वारा पाँच साल की उपलब्ध्यिों और कार्यकलापों का ब्यौरा दिया। संगठन के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण के उपरांत कार्यकारिणी को भंग कर दिया।

सभा में संगठन के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, पंकज भारतीय, पार्षद विपिन शर्मा, अजय शर्मा, विशाल राणा, मनसुख पठानिया, संजय डोगरा,  प्रो. सौरभ सूद, विवेकांनद शर्मा, के एस गौत्तम, अरविंद्र सिंह, जसवीर कुमार, पीएन शर्मा, राकेश शर्मा, मनोज शर्मा, राजेश माना, डीआर शर्मा, बलबीर सिंह पटियाल, राज कुमार मैहरा, लखबीर, जोगिंद्र वर्मा,  प्रेम चंद, एच आर शर्मा, एस के कौडा, डाॅ हर्ष कालिया,  प्रकाश चंद सेन, ओपी नंदा, रोशन लाल शर्मा व दीप चंद शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।