हमीरपुर : हृदय गति रुकने से पुलिस जवान का निधन, शोक की लहर
हमीरपुर । जहां पूरा देश आजादी के 75 साल पूरा होने पर “आजादी का अमृत महोत्सव” मना रहा है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपना एक जवान खो दिया है। हमीरपुर सदर थाना में बतौर एसएचओ अपनी सेवाएं दे चुके राजेश कुमार का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है।
मिली जानकरी के अनुसार शनिवार देर रात्रि को उनका देहांत हो गया है। राजेश कुमार का कुछ महीने पहले ही उनका नादौन स्थानांतरण हुआ था। जहां वह उप निरीक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। लेकिन इसी बीच उनका निधन हो गया। राजेश कुमार के आकस्मिक निधन से परिवार ग़मगीन है। निधन की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ उठी है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

