Hamirpur : घंगोट पंचायत में खुलेगा पटवार सर्किल , कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी

भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा  व स्थानीय  लोगों ने  मुख्यमंत्री का जताया आभार 
 | 
भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा

हमीरपुर  ।  उपमंडल बड़सर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत घंगोट में नया पटवार सर्किल खुलेगा। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में नया पटवार सर्किल खोलने की मंज़ूरी दे दी है। भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। घंगोट पंचायत क्षेत्र की जनता को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए उसनाड पटवार सर्किल जाना पड़ता था। इसके लिए उन्हें खड्ड पार करके या सड़क मार्ग से गारली पंचायत होकर लम्बे मार्ग से जाना पड़ता था।

स्थानीय लोगों ने भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के समक्ष अलग पटवार सर्किल खोलने की मांग रखी थी। बलदेव शर्मा ने जनता की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा तथा मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद वीरवार को कैबिनेट बैठक में घंगोट क्षेत्र के लिए नया पटवार सर्किल मंजूर हो गया।
घंगोट पंचायत प्रधान यशपाल ठाकुर, उप प्रधान युद्धवीर सिंह, पूर्व उप प्रधान व ग्राम केंद्र अध्यक्ष जसपाल भट्टी, बूथ अध्यक्ष अमर नाथ, बीएलए रघुवीर सिंह, आईटी संयोजक अंकुर गरयाल, मीडिया प्रभारी विकास पटियाल, बूथ अध्यक्ष शृष्टि,  जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रवि कांनगो, पूर्व बीडीसी सुभाष,  ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष मदन लाल, वार्ड पंच अंजू कुमारी, बीना देवी , अलका कुमारी सहित अन्यों ने नए पटवार सर्किल खोलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया  है।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कैबिनेट बैठक में घंगोट पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए नए पटवार सर्किल की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही लोगों को इस सुविधा का लाभ होगा। बलदेव शर्मा ने  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया  है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।