हि.प्र. विज्ञान अध्यापक संघ ने जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कार्यप्रणाली के खिलाफ खोला मोर्चा

हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ हमीरपुर की जिला बैठक का आयोजन हुआ। इसमें जिला से आए हुए प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक के द्वारा आयोजित बाल विज्ञान मेला एवं इंस्पायर अवार्ड पर चर्चा हुई।
 | 
photo

हमीरपुर ।  हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ हमीरपुर की जिला बैठक का आयोजन हुआ। इसमें जिला से आए हुए प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। इस बैठक में लगभग सभी ब्लॉक से प्रतिनिधि आए हुए थे। बैठक में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक के द्वारा आयोजित बाल विज्ञान मेला एवं इंस्पायर अवार्ड पर चर्चा हुई। जिसमें हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक कार्यकारिणी की अनदेखी पर रोष जताया गया। क्योंकि इस बार इन विज्ञान मेलों एवं इंस्पायर अवार्ड में विज्ञान अध्यापक संघ के किसी भी प्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया, न ही इनके आयोजन से पहले कोई जिला कार्यकारिणी से विचार विमर्श किया गया। 

इस कार्यशैली पर सभी ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य ने अपना रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला विज्ञान पर्यवेक्षक, हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ को बिना बताए ही अपनी मनमर्जी से ऐसे मेलों का आयोजन कर रहे हैं। जबकि अन्य जिलों में ऐसा नहीं होता है और पीछे भी जितने ऐसे मिलो का आयोजन हुआ था। उसमें हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यक्ष संघ को साथ में लिया गया था। परंतु इस जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने अपनी मर्जी से जिला के बाल विज्ञान मेले के लिए अतिथियों एवं स्थान का चुनाव किया, जबकि अतीत में ऐसा कभी नहीं हुआ था।

जब भी विज्ञान मेलों से संबंधित सरकार से आदेश आते थे तब-तब हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के अधिकारी, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक जिला के उपनिदेशक प्रारंभिक से मिलकर स्थान एवं तिथियों का निर्धारण करते थे, परंतु इस बार ऐसा नहीं हुआ। विज्ञान पर्यवेक्षक के इस रवैए पर विज्ञान अध्यापक संघ हमीरपुर ने कड़ा संज्ञान लिया है। विज्ञान पर्यवेक्षक शायद इस बात को भूल चुके हैं कि यह जो पद है यह सिर्फ  हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की देन है। परंतु न जाने किन कारणों से विज्ञान पर्यवेक्षक हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ हमीरपुर की अनदेखी कर रहे हैं। इस बार बच्चों से ली गई डाइट मनी पर भी हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने आपत्ति  दर्ज की है।

अतीत में जब भी इको क्लब से संबंधित जिला मुख्यालय में  बैठक का आयोजन होता था। तब-तब   विज्ञान अध्यापक संघ के प्रतिनिधियों को विशेष रुप से आमंत्रण भेजा जाता था एवं उन्हें सम्मान भी दिया जाता था। परंतु जब से यह माननीय हिमाचल प्रदेश विज्ञान पर्यवेक्षक बने हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ को हमीरपुर से दूरी बना ली है। माननीय शायद यह नहीं जानते हैं कि बिना अध्यापकों के किसी भी आयोजन को पूर्ण करना संभव नहीं है।

जल्द ही हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ माननीय मुख्यमंत्री एवं विधायक  से मिलकर विज्ञान पर्यवेक्षक की इस अनदेखी पर ज्ञापन सौंपेंगे। ताकि भविष्य में जब भी कोई इको क्लब से संबंधित जिला मुख्यालय, बाल विज्ञान मेलों  एवं मानक इंस्पायर अवार्ड का आयोजन होता है तो हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के पदाधिकारियों को निमंत्रण भेजा जाए एवं सम्मान किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के सभी विज्ञान अध्यापक किसी भी प्रकार के आयोजन में हिस्सा नहीं लेंगे एवं अपने उच्चाधिकारियों को भी सूचित करेंगे और बैठकर भी करेगा।


हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ नए कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया है। सभी विज्ञान अध्यापकों से निवेदन है कि वह 25 जनवरी 2023 तक सदस्यता ग्रहण करें। इसके तुरंत बाद सभी खंडों में चुनाव प्रक्रिया होगी। जिसमें खंड प्रधान एवं कार्यकारिणी को चुना जाएगा । इस बैठक में जिला प्रधान दिनेश ठाकुर, सचिव करण राणा, वित्त सचिव रविंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनीश, खंड प्रधान कमल चौहान, विपिन कुमार, नरेश कुमार, कार्यकारिणी के सदस्य अजय ठाकुर, गौरव कुमार, दविंदर सिंह, मनजीत, वीरेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।