कांग्रेस पार्टी को ही ले डूबेगा गांधी परिवार : बलदेव शर्मा

बलदेव शर्मा ने  कहा प्रधानमंत्री के खिलाफ  अनाप - शनाप बोलने से बाज आएं कांग्रेसी, भ्रष्टाचार के पक्ष में सत्याग्रह करना कांग्रेस को महारत हासिल  
 | 
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा

हमीरपुर ।   भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ  अनाप - शनाप बोलने से बाज आये। नहीं तो जनता ऐसे नेताओं को सबक सीखा देगी। उन्होंने कहा कि ईडी के सवालों का जवाब देने के बजाय ये लोग हिंसा की आड़ लेकर भ्रष्टाचार को छुपाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि सोनिया, राहुल गांधी अगर बेदाग है तो चाटुकार कांग्रेसियों में इतनी बौखलाहट क्यों है।

 

 

 

 

 

 

आखिर गांधी परिवार कांग्रेस पार्टी को ही ले डूबेगा। एक कांग्रेसी नेता ने पीएम को मारने की धमकी तक दे डाली है, जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसे शब्द बोलना जनता बर्दाश्त नहीं करेगी तथा चुनावों में प्रत्येक कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ  मत देकर सबक सिखाएगी। जो नेता देश का नहीं, जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी।

 

 

बलदेव शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के पक्ष में सत्याग्रह कांग्रेस ही कर सकती है, इसकी इन्हें महारथ हासिल है। ऐसे नेताओं कि वजह से ही कांग्रेस जनता दूर जा रही है। कांग्रेस जनता हित के बजाय अपना हित सादने में लगी हुई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।