बारीं पंचायत में अग्निकांड पीडितों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री धूमल, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

एक सप्ताह पहले बारीं गांव में रोशन लाल व दो अन्य भाइयों का स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ गया था।
 | 
आगजनी से प्रभावित परिवारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल,

हमीरपुर।  टौणी देवी के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बारीं  के  गांव बारीं में हुए अग्निकांड के पीडितों से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुलाकात की तथा नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीडितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है तथा प्रशासन को तुरंत इनकी मदद के निर्देश दिए है।  लगभग एक सप्ताह पहले बारीं गांव में रोशन लाल व दो अन्य भाइयों का स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ गया था। जिसमें मकान के साथ ही आटा चक्की, रूई पिंजन, आरा मशीन, थ्रेशर सहित कई अन्य जरूरी वस्तुएं भी आग की भेंट चढ गई थी।  जिससे लगभग आठ लाख रूपये के नुकसान का अनुमान है। 

शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल घटनास्थल पर पंहुचे तथा प्रभावितों रोशन लाल व अन्य परिजनों से मुलाकात की।  धूमल ने प्रभावितों से घटना को लेकर विस्तृत चर्चा भी की।  पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने विस्तार से घटना का ब्योरा दिया।  उन्होंने बताया कि इनकी आजाविका का यही एक साधन था तथा अब न छत है और न ही रोजी रोजी का साधन।

  इस दौरान मौके पर तहसीलदार टौणी देवी डा. आशीष शर्मा के साथ ही कानूनगो राकेश कुमार, पटवारी रवि ठाकुर भी मौके पर पंहुच गए थे तथा उन्हें परिवार को समुचित सहायता करने के निर्देश प्रदान किए।  जिससे प्रभावितों की अधिक से अधिक सहायता की जा सके। 

इस दौरान स्थानीय लोगों, बारीं पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर के साथ हीं अर्चना चौहान, अनंत राम परमार, रोशन लाल, प्यारे लाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। 
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।