जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय का किया घेराव

एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक रूबल ठाकुर ने  युवाओं के साथ मिलकर जल शक्ति विभाग बड़सर के अधिशाषी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया।
 | 
युवा जल शक्ति विभाग बड़सर के अधिशाषी अभियंता के कार्यालय का किया घेराव

बड़सर।  एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक रूबल ठाकुर ने शनिवार को युवाओं के साथ मिलकर जल शक्ति विभाग बड़सर के अधिशाषी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया। जिसमें अधिशासी अभियंता बड़सर जल शक्ति विभाग के खिलाफ  हाल ही में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती के खिलाफ  नारेबाजी की गई। जिसमें रूबल ठाकुर ने सीधा सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के लोगों को बड़सर में नियुक्तियां दी गई। जिससे  बड़सर के युवाओं के साथ सीधा विश्वासघात किया


 रूबल ने कहा कि इस तरह का कार्य यहां नहीं चलेगा। बड़सर के युवा बेरोजगार है उनकी जगह पर धर्मपुर के लोगों को ज्यादा से ज्यादा हिमाचल प्रदेश के अन्य अन्य मंडलों में भरा जा रहा है। जिसका हम सीधा सीधा विरोध करते हैं और आने वाले समय में जिस दिन सारे कागजात हमारे पास उपलब्ध होंगे। उस दिन अधिशाषी अभियंता बड़सर जल शक्ति विभाग का घेराव करेंगे।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।