जिला पार्षद काडर कर्मचारी अधिकारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रोजमर्रा के कार्य प्रभावित

ग्रामीण विकास के पंचायत सचिवों (आरडी) ने किया समर्थन
 | 
..

हमीरपुर ।   विकास खंड कार्यालय बिझड़ी  मुख्यालय पर जिला परिषद काडर संघ के कर्मचारी अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है।। इनकी अगुवाई ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार कर रहे हैं। समस्त कर्मचारी संघ के नेता सरकार के उस निर्णय के खिलाफ एकजुट हुए, जिसमें की इन कर्मचारियों को प्रदेश सरकार अपना कर्मचारी नहीं मानते हैं। पिछले लगभग 22 वर्षों से जिला परिषद कर्मचारी अधिकारियों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, जोकि असहनीय है।


समस्त कर्मचारी संघ ने कहा कि इस वजह से सरकार के छठे वित्त आयोग का लाभ भी उन्हें नहीं मिल रहा है।  जब तक प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास विभाग या फिर पंचायती राज विभाग में बिलय नहीं करती है, तब तक कलम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। खंड कार्यालय में जारी इस कलम छोड़ हड़ताल में शामिल कर्मचारियों तथा अधिकारियों का दुख दर्द सांझा करने के लिए स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी उनसे मिले, उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि आप हड़ताल शांति पूर्वक तरीके से करें तथा किसी प्रकार का सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। आपकी जायज मांगों को मानसून सत्र में पूरे जोर-शोर से उठाया जाएगा।

अगर फिर भी प्रदेश सरकार इन मांगों को नहीं मानती है तो ऐसे में कांग्रेस पार्टी जिला परिषद का डर  कर्मचारी संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा अगर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी सरकार बनती है तो ऐसे में परिषद कार्टर्स कर्मचारी संघ की उचित मांगों को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। वहीं बिझड़ी ब्लाक के ग्रामीण विकास के पंचायत सचिवों (आरडी) ने भी उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वे उनके साथ खड़े हैं और जो उनकी मांगे हैं वे जायज है।

इस अवसर पर कलम छोड़ हड़ताल में योगराज, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार , निशा शर्मा, राजीव कालिया, नरेंद्र कुमारए राजीव शर्मा,  राजपाल, भगवती ठाकर,  राकेश कमार, कमलेश कमल देव, कांता कुमारी, पंजाब सिंह, राकेश,  प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार,  संदीप कुमार, सहित लगभग 5 दर्जन के करीब कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।