जिला भाजपा अध्यक्ष ने जनसंपर्क अभियान में बताई सरकार की नीतियां

भाजपा मंडल बड़सर ने भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की अगुवाई में चकमोह बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। 
 | 
भाजपा मंडल बड़सर ने चकमोह बाजार में चलाया जनसंपर्क अभियान

हमीरपुर ।   भाजपा मंडल बड़सर ने भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की अगुवाई में शनिवार को चकमोह बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बाजार के व्यापारियों को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तथा दिन - प्रतिदिन पार्टी का विस्तार होता जा रहा है। सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे है।



भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बताया कि बड़सर विस् क्षेत्र में तीन सप्ताह से पार्टी के निर्देशानुसार महा जनसम्पर्क अभियान जारी है। इस दौरान प्रत्येक बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व ग्राम केंद्र अध्यक्ष के घर द्वार तक पहुंच रहे है तथा नुक्कड़ सभाओं में सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने 60 वर्ष से अधिक लोगों को वृद्धा पेंशन की योजना शुरू की है।  जिसमें सभी बिना आय प्रमाण के पेंशन लाभ उठा सकते है।

सरकार वृद्धों, महिलाओं व युवाओं के साथ खड़ी है। युवाओं को जहां रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है। बलदेव शर्मा ने कहा कि बड़सर विस क्षेत्र में प्रदेश की बर्तमान सरकार व केंद्र सरकार ने विकासात्मक कार्यों पर करोड़ों रूपए खर्च किए हैं। वहीं लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेल महाकुम्भ के माध्यम युवाओं के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखा है, ताकि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ भारत का निर्माण कर पायेगा।

इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री यशवीर पटियाल, कमलेश ढिल्लों, विकास शर्मा, सुभाष बन्याल, ब्लाक उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल, जिला परिषद राजेश कुमार मांगा, ग्राम केंद्र महामंत्री प्रवीण मंडियाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगननाथ बन्याल, नरेश शर्मा, समशेर शर्मा, रामेश्वर शर्मा, रमेश ठाकुर, पवन कुमार, रमेल, सोनी, पंकज ठाकुर, अमित ठाकुर, मोनु, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।