कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार का रहा बोल बाला : भाजपा

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा बड़सर विकास को नहीं पचा पा रही कांग्रेस 
 | 
भाजपा

हमीरपुर ।  बड़सर भाजपा मंडल ने जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार का हमेशा से बोल बाला रहा है।और विकास के नाम पर कांग्रेस योगदान शून्य रहा है। मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री चतर सिंह कौशल व यशवीर सिंह पटियाल, जिला परिषद् राजेश कुमार माँगा, ज़िला परिषद् संजीव कुमार,जिला परिषद् बीना देवी , ब्लॉक अध्यक्षा मंजू देवी , ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता भ्रष्टाचार के आरोप में बेल पर है। जब कोर्ट के आदेशों पर ईडी जाँच कर रही है तो सारी कांग्रेस विरोध प्रदर्शन में लग गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान घोटालों को जनता अभी भूली नहीं है। अब पार्टी के कार्यकर्ताओं को लूटने का मामला नेशनल हेराल्ड केस में दोनों शीर्ष नेताओं पर आरोप है तथा कोर्ट में बेल के बाद ईडी जाँच चल रही है। विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहे है। उन्होंने कहा कि बलदेव शर्मा के प्रयासों से ही बड़सर विधानसभा क्षेत्र में सडकों का जाल बिछा है।

हर पंचायत के गावों को सड़क सुविधा से जोड़ने और पेयजल मुहैया करवाने में उनका योगदान रहा है। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक होने के बाबजूद बिझड़ी में आईटआई, भोटा अस्पताल को  सीएचसी का दर्जा सहित कई विकास कार्यों द्वारा कई नए आयाम स्थापित किये है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस विधायक अपनी सरकार के 5 सालों में कोई विकास नहीं करवा पाए तथा अब 5 सालों में सरकार न  होने का रोना रोते रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।