अग्निशमन चौकी बिझड़ी का कमांडेंट होमगार्ड सुशील कुमार कौंडल ने किया निरीक्षण

बिझड़ी में 5 करोड़ रुपयों से तैयार होगा आधुनिक अग्निशमन भवन 
 | 
कमांडेंट होमगार्ड सुशील कुमार कौंडल ने अग्निशमन चौकी बिझड़ी का निरीक्षण

हमीरपुर ।  भारतवर्ष में हर साल 14 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक अग्निशमन विभाग द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जाता है। यह सेवा सप्ताह उन 66 कर्मचारियों की याद में मनाया जाता है। जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए मुंबई में समुद्री जहाज में लगी आग को बुझाने में अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी थी। गौर रहे कि एक जहाज जोकि विस्फोटक सामग्री लेकर आ रहा था मुंबई के समीप उसमें आग लग गई थी। जिसमें मुंबई फायर ब्रिगेड के 66 कर्मचारीयों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा दिखाते हुए अपने प्राण की आहुति दे दी थी।

 

 

 

 


 बिझड़ी में इस सेवा सप्ताह के दौरान होमगार्ड कमांडेंट सुशील कुमार के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान कमांडेंट होमगार्ड सुशील कुमार कौंडल ने अग्निशमन चौकी बिझड़ी का निरीक्षण किया। होमगार्ड कमांडेंट के साथ साथ अग्निशमन प्रभारी को भी बाबाजी की फोटो देकर सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

इसके उपरांत चौकी प्रभारी रतन चंद्र शर्मा द्वारा स्थानीय लोगों के साथ साथ कमांडेंट को अग्निशमन विभाग बिझड़ी को मिले नए उपकरणों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि जब से बिझड़ी में अग्निशमन सेवा चौकी स्थापित हुई है तब से लेकर आज तक  400 के करीब आगजनी की घटनाओं पर काबू पाया है। साथ में नए उपकरणों का मौके पर ट्रायल भी किया गया। 

 कार्यक्रम के अंत में सुशील कुमार कौंडल ने बताया कि यहां के इलाकावासियों के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि 5 करोड रुपए की लागत से बहुमंजिला इमारत बनने जा रही है, जिसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा है। चौकी प्रभारी रतन चंद शर्मा का प्रयास भी सराहनीय है जोकि दिन रात इस काम को करने में लगे हुए थे। इस कार्यक्रम में नव भारत पब्लिक स्कूल के बच्चों ब स्थानीय व्यापार मंडल के लोगों ने भी भाग लिया। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।