भाजपा हिमाचल प्रकोष्ठ ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हिमाचल प्रकोष्ठ के सदस्यों ने  कारगिल के शहीदों को War Memorial सेक्टर 3 में श्रद्धांजलि दी और हर शहीद के नाम एक पौधा सेक्टर 25 में  लगाया।
 | 
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

हमीरपुर ।  भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ के प्रदेशिक कार्यकारी सदस्य राकेश  शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रकोष्ठ बीजेपी चंडीगढ़ द्वारा कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं विजय दिवस का पुण्यस्मरण शहीदों की याद में पौधरोपण कर के किया गया।  हिमाचल प्रकोष्ठ के सदस्यों ने  कारगिल के शहीदों को War Memorial सेक्टर 3 में श्रद्धांजलि दी और हर शहीद के नाम एक पौधा सेक्टर 25 में  लगाया।

 राकेश शर्मा ने बताया कि विजय दिवस के इस कार्यक्रम में  काफी संख्या में सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और पौधरोपण किया। जिनमें हिमाचल प्रकोष्ठ के सह संयोजक शिविंद्र मंढोत्रा, भारतीय जनता पार्टी IT प्रमुख महेन्द्र निराला, इंद्रजीत कँवर, फ़क़ीर चौहान, राकेश शर्मा,  राकेश धलारिया, लेखराम, मदन ठाकुर ,सरोज डोगरा, चंपा राणा, सुनीता डोगरा, मीनाक्षी ठाकुर, सुरभि ठाकुर, मदन श्रेडल , प्रीतम डोगरा, महेन्द्र राणा सहित अन्य विशेष रुप से उपस्थित रहे। 
याद रहे की इस युद्ध मे कुल 527 वीरों ने बलिदान दिया था और उसमे से 54 वीर हमारी देव भूमि और वीर भूमि हिमाचल से थे। हमारे वीर माँ भारती की रक्षा मे बढ़ चढ़ कर आगे रहते है और अपने प्राणों की आहुति देने से भी नहीं हिचकिचाते। हमें हमारे वीर जवानों पर बेहद गर्व है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।