सीएम को अपशब्द कहना घटिया मानसिकता का प्रमाण : विनोद लखनपाल

भाजपा सरकार में मंत्री रहे और उनके कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से बीते शनिवार को प्रदेश मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ  आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करके उनके खिलाफ  जहर उगला है यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 | 
Vinod Photo

हमीरपुर ।   भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री द्वारा जसवां प्रागपुर में प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी के खिलाफ असभ्य भाषा का प्रयोग करना घटिया मानसिकता का  प्रमाण है। यह शब्द समाजसेवी विनोद लखनपाल ने जारी प्रैस वयान में कहें।  उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में मंत्री रहे और उनके कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से बीते शनिवार को प्रदेश मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ  आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करके उनके खिलाफ  जहर उगला है यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी सरकार बनी है व बीजेपी को संयम रखना चाहिए। इसके लिए पूर्व मंत्री को इस घटिया भाषा का प्रयोग करने पर माफी मांगनी चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 


विनोद लखनपाल ने कहा कि प्रदेश में हर पांच साल के बाद सरकारें आती और जाती रहती हैं, लेकिन आज तक इस तरह के अभद्र शब्दों का प्रयोग प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिवार के लिए नहीं हुआ है। पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों ने तमाम सीमाओं को पार करते हुए जो शब्दावली इस्तेमाल की है वह असहनीय है।

 

पूर्व मंत्री के समक्ष उनके समर्थकों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी के खिलाफ  जसवां प्रागपुर  में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नारेबाजी के वीडियो प्रदेश भर में वायरल हो रहे हैं, जिससे प्रदेश की जनता की भावनाएं आहत हो रही हैं।
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।