बड़सर क्षेत्र में 38 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
हमीरपुर । उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उसनाड़ कलां की एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर महिला को प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार ममता देवी 38 पत्नी रोहित कुमार निवासी जजल पंचायत उसनाड़ कलां ने शनिवार रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले गए। जिसके बाद उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। वहां से भी उसे टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान महिला ने अपने प्राण त्याग दिए।
ममता देवी अपने पीछे छोटे छोटे दो ब्च्चों को छोड़ गई है। उसका पति रोहित लुधियाना में प्राइवेट जॉब करता है। महिला की मौत के बाद मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। ममता की माँ के मुताबिक ममता को शादी के बाद लगातार प्रताडि़त किया जाता था, जिसकी वजह से उसने अपनी जान दे दी है। उन्होंने पुलिस में ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
उधर डीएसपी बड़सर शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि 38 वर्षीय महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। मायका पक्ष के मुताबिक उसे प्रताडि़त किया जाता था। उसके पति सास ससुर जेठ जेठानी देवर देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।