11.40 करोड़ की धनराशि से होगा बड़सर क्षेत्र की 14 सडक़ों का कायाकल्प : बलदेव शर्मा

ओटीएमएनपी व एससी प्लान योजना के तहत 11.40 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी हैं। पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सडक़ निर्माण के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए हैं।
 | 
Baldev Sharma

हमीरपुर  ।  उपमंडल बड़सर में 14 नई संपर्क सडक़ों का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए ओटीएमएनपी व एससी प्लान योजना के तहत 11.40 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी हैं। पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सडक़ निर्माण के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए हैं।  ओटीएमएनपी व एससी प्लान के अंतर्गत जिन 14 सडक़ों का निर्माण हो रहा है।

उनमें 85.37 लाख की लागत से करेर से गौशाला तक संपर्क सडक़ मार्ग, 89.95 लाख की लागत से गांव सिंघवी से गारा संपर्क सडक़ मार्ग का निर्माझा होगा। 89.64 लाख की लागत से जौड़े अंब के गांव तेलकड से रमेड़ा वाया सयोकड़ संपर्क सडक़ मार्ग, 87.84 लाख की लागत से बल्याह पंचायत के गांव बिरसवीं से हरिजन बस्ती सतरुखा तक संपर्क सडक़ मार्ग का निर्माण होगा। 70.45 लाख की लागत से जौड़े अंब में छतोली सासन से हरिजन बस्ती रोपा राजपूतां तक संपर्क सडक़ मार्ग, 35.25 लाख की लागत से धंगोटा में सरस्वती विद्या मंदिर से हरिजन बस्ती घुमर्थ संपर्क सडक़ मार्ग का निर्माण होगा।

75.45 लाख की लागत से टिक्कर राजपूतां में समोह गांव से उपरला बास तक संपर्क सडक़ मार्ग, 88.73 लाख की लागत से कठियाणा के टांगर से पुढलू गोड़ी तक संपर्क सडक़ मार्ग, 87.11 लाख की लागत से बड़सर गलू से हरयाला तक संपर्क सडक़ मार्ग, 88.40 लाख की लागत से बाड़ा से सठवीं वाया एससी बस्ती तक संपर्क सडक़ मार्ग, 74.71 लाख की लागत से पटेरा के गांव निचला ढोढरू से उपरला ढोढरू तक संपर्क सडक़ मार्ग का निर्माण होगा। 89.74 लाख की लागत से ग्यारह ग्रां के अंतर्गत हरिजन बस्ती भालत से कुर्याह तक संपर्क सडक़ मार्ग, 89.75 लाख की लागत से सकरोह के अंतर्गत बुढिय़ा दा परो से हरिजन बस्ती बिहडू तक संपर्क सडक़ मार्ग, 89.53 लाख की लागत से पाहलू के गांव बैरी से कंदोह तक संपर्क सडक़ मार्ग सहित अन्य सडक़ों का निर्माण कार्य होगा।


भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि ओटीएमएनपी व एससी प्लान के अंतर्गत 14 संपर्क सडक़ों के लिए 11.40 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। जिससे क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा।

इसके लिए ब्लॉक अध्यक्षा मंजू कुमारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल, जिला परिषद संजीव शर्मा, राजेश मांगा, वीना देवी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवीर पटियाल, चत्तर सिंह कौशल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जग्गन नाथ बन्याल, एससी मोर्चा अध्यक्ष राम रत्न, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला बन्याल, भाजयुमो अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुखदेव राणा सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुरए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा का धन्यवाद किया हैं। 
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।