हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव : कुल नौ राउंड की गिनती में आशीष शर्मा फिर आगे,1433 मतों की बढ़त

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के 10 जुलाई को वोटिंग हुई है। इन्हीं में जिला हमीरपुर की सदर विधानसभा सीट हमीरपुर सीट भी शामिल हैं। 10 जुलाई को यहां पर वोट डाले गए हैं।
 | 
हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के 10 जुलाई को वोटिंग हुई है। इन्हीं में जिला हमीरपुर की सदर विधानसभा सीट हमीरपुर सीट भी शामिल हैं। 10 जुलाई को यहां पर वोट डाले गए हैं। यहां पर भाजपा के आशीष शर्मा और कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा से मुकाबला है। आज परिणाम जारी होगा। आज सब की नजर जनादेश पर हैं।

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के 10 जुलाई को वोटिंग हुई है। इन्हीं में जिला हमीरपुर की सदर विधानसभा सीट हमीरपुर सीट भी शामिल हैं। 10 जुलाई को यहां पर वोट डाले गए हैं। यहां पर भाजपा के आशीष शर्मा और कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा से मुकाबला है। आज परिणाम जारी होगा। आज सब की नजर जनादेश पर हैं।


वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां से निर्दलीय आशीष शर्मा ने चुनाव जीता था। कांग्रेस और भाजपा को यहां पर हार मिली थी। आशीष शर्मा ने अपनी जीत से सभी को चौंका दिया था। मगर फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव प्रकरण के बाद आशीष शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब यहां पर उपचुनाव हुए हैं।

 

हमीरपुर सीट के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो यहां पर भाजपा का दबदबा रहा है। अब तक यहां पर 10 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिनमें कांग्रेस केवल एक बार ही चुनाव जीत पाई है। इसके अलावा, भाजपा यहां से सात बार जीती है। एक बार इस सीट पर जनसंघ का कब्जा रहा था। कांग्रेस की अनीता वर्मा यहां से 2003 में चुनाव जीती थी। 1967 में यहां पर पहली बार चुनाव हुए थे।


हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल का यह जिला है। जबकि मौजूद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यहीं से आते हैं। ऐसे में इस बार मुकाबला रोचक होने वाला है। 

 

हमीरपुर सीट से डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा आगे

कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा पहले राउंड में 200 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के आशीष शर्मा पीछे हैं। 

  • डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा (कांग्रेस) - 3004
  • आशीष शर्मा (भाजपा) - 2804

 

हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को बड़ी लीड
दूसरे राउंड की मतगणना के बाद हमीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा 1704 मतों से आगे चल रहे हैं। 

  • डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा (कांग्रेस) - 6750
  • आशीष शर्मा (भाजपा) - 5046

तीसरे राउंड की मतगणना के बाद हमीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा 1707 मतों से आगे चल रहे हैं। 

  • डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा (कांग्रेस) - 9307
  • आशीष शर्मा (भाजपा) - 7600

चौथे राउंड की मतगणना के बाद हमीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा 883 मतों से आगे चल रहे हैं। 

  • डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा (कांग्रेस) - 12021
  • आशीष शर्मा (भाजपा) - 11138

हमीरपुर सीट से आशीष को 1433 मतों की लीड
कुल नौ राउंड की मतगणना के बाद हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 1433 मतों की बढ़त हासिल की। अब करीब 700 पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।

  • डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा (कांग्रेस) - 25184
  • आशीष शर्मा (भाजपा) -  26617

पेज को रिफ्रेश करते रहे खबर लगातार अपडेट हो रही है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।