Himachal Weather : हिमाचल में मौसम ने बदली कवरट, अटल टनल रोहतांग समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी

मौसम विभाग के बारिश-बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा, पांगी सहित राज्य के अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है।

 | 
लंबे समय से सूखे जैसे हालात का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार का आखिरकार मौसम ने करवट बदल ली। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा, पांगी सहित राज्य के अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है।

लंबे समय से सूखे जैसे हालात का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार का आखिरकार मौसम ने करवट बदल ली। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा, पांगी सहित राज्य के अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। 


शुक्रवार सुबह अटल टनल रोहतांग और धुंधी इलाके में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। इस वजह से अटल टनल की ओर साधारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल इलाके में लगभग एक इंच बर्फबारी हुई है। लिहाजा सोलंगनाला से आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही जा सके। अन्य वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं है। 

उधर, लाहौल घाटी के कई इलाकों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। बीती रात से यहां मौसम ने करवट बदली। बर्फबारी के बाद पांगी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, राजधानी शिमला में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप भी खिल रही है।

 


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले एक सप्ताह तक हिमाचल के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।  इस दौरान मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 27 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से राज्य के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 1 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी जारी रह सकती है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।