बॉलीवुड क्वीन कंगना के खिलाफ राजघराने से विक्रमादित्य को उतारेगी कांग्रेस ! प्रतिभा सिंह के इनकार के बाद चर्चाएं तेज

भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से लोकसभा सीट से टिकट दिया है। बीते दिनों मंडी की मौजूदा सांसद और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने निर्णय पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया था।
 | 
हिमाचल प्रदेश की सियासत दिन प्रतिदिन रोचक होती जा रही है। राज्यसभा चुनाव के बाद हुए सियासी घटना क्रम के बाद अभी फिलहाल कांग्रेस पार्टी अल्पमत में है। हालांकि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के छह बागियों और तीन निर्लदीय के भाजपा में शामिल होने से भाजपा सरकार बनाने के लिए मजबूत हो गई है। मगर सियासत में कुछ भी असंभव नहीं है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट इन दिनों काफी चर्चा में है।   भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से लोकसभा सीट से टिकट दिया है। बीते दिनों मंडी की मौजूदा सांसद और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने निर्णय पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया था। मगर अब कांग्रेस में प्रतिभा सिंह के बेटे एवं हिमाचल सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हिमाचल प्रदेश की सियासत दिन प्रतिदिन रोचक होती जा रही है। राज्यसभा चुनाव के बाद हुए सियासी घटना क्रम के बाद अभी फिलहाल कांग्रेस पार्टी अल्पमत में है। हालांकि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के छह बागियों और तीन निर्लदीय के भाजपा में शामिल होने से भाजपा सरकार बनाने के लिए मजबूत हो गई है। मगर सियासत में कुछ भी असंभव नहीं है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट इन दिनों काफी चर्चा में है। 

भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से लोकसभा सीट से टिकट दिया है। बीते दिनों मंडी की मौजूदा सांसद और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने निर्णय पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया था। मगर अब कांग्रेस में प्रतिभा सिंह के बेटे एवं हिमाचल सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की समन्वय समिति की शनिवार को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत समिति के सदस्य इसमें मौजूद रहे। बाद में इन नेताओं की कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुई बैठक में विक्रमादित्य सिंह का नाम उभर कर सामने आया है। अहम बात यह है कि कांग्रेस आलाकमान ने विक्रमादित्य सिंह को भी दिल्ली तलब किया है और मंडी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने को लेकर उनसे चर्चा हुई है। ऐसे में अगले हफ्ते नवरात्र में कांग्रेस हिमाचल में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।


पार्टी सूत्रों के मुताबिक हाईकमान की नजर में मंडी संसदीय क्षेत्र में कंगना रनौत के मुकाबले विक्रमादित्य सिंह सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की ओर से करवाए एक सर्वे में भी विक्रमादित्य सिंह सशक्त उम्मीदवार पाए गए हैं। 35 साल के विक्रमादित्य सिंह को उतारकर कांग्रेस की नजर युवा वोटरों पर भी है। दरअसल, कंगना रनौत 37 साल की हैं और सेलिब्रिटी होने के चलते वह युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। 


विक्रमादित्य सिंह पहले ही कह चुके हैं कि अगर उन्हें मंडी लोकसभा सीट से उतरने को हाईकमान कहेगा, तो वह चुनाव लड़ेंगे। दूसरी तरफ उनकी मां व मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हैं। विक्रमादित्य सिंह के कांग्रेस की टिकट पर उतरने से मंडी लोकसभा सीट पर चुनावी जंग रोचक हो जाएगी। पहली बार इस सीट पर सेलिब्रिटी बनाम राजशाही सियासी घराने में चुनावी मुकाबला होगा। कंगना रनौत बॉलीबुड में बड़ा नाम है। वह अपने कट्टर राष्ट्रवादी बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। 

दूसरी तरफ विक्रमादित्य सिंह रामपुर बुशहर राजशाही घराने से आते हैं। वह बुशहर रियायत के 123वां राजा हैं। जुलाई 2021 में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर के सामने पद्म पैलेस में विक्रमादित्य सिंह का राज्याभिषेक हुआ था और उन्हें बुशहर रियायत का 123वां राजा चुना गया था। बुशहर रियासत भगवान कृष्ण की वंशावली से संबंधित मानी जाती है। विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से दूसरी बार विधायक बने हैं। सुक्खू सरकार में उनके पास लोकनिर्माण और शहरी विकास जैसे हैवीवेट विभाग हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।