कांग्रेस ने हिमाचल में तैनात किए तीन पर्यवेक्षक, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

Himachal Lok Sabha Chunav 2024 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी। मंडी संसदीय सीट के लिए संजय दत्त, हमीरपुर सीट के लिए अनीस अहमद और कांगड़ा लोकसभा सीट का धीरज गुर्जर को पर्यवेक्षक बनाया है। 

 | 
Himachal Lok Sabha Chunav 2024 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी। मंडी संसदीय सीट के लिए संजय दत्त, हमीरपुर सीट के लिए अनीस अहमद और कांगड़ा लोकसभा सीट का धीरज गुर्जर को पर्यवेक्षक बनाया है। 

हिमाचल प्रदेश की चार में से दो लोकसभा सीटों (Himachal Lok Sabha Elections) पर प्रत्याशी का ऐलान करने के साथ ही कांग्रेस ने तीन पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक पत्र जारी कर हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में से तीन सीटों के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त करने की सूचना दी है। कांग्रेस महासचिव के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल में तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।

कांग्रेस ने तीन नेताओं को पर्यवेक्षक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडी संसदीय सीट के लिए संजय दत्त, हमीरपुर सीट के लिए अनीस अहमद और कांगड़ा लोकसभा सीट का धीरज गुर्जर को पर्यवेक्षक बनाया है। यहां उल्लेखनीय बात यह है कि कांग्रेस सीट से अभी कांग्रेस अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है। ऐसे में क्यास लगाए जा रहे हैं कि पर्यवेक्षक की नियक्ति के बाद अब जल्द ही कांग्रेस अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। कांगड़ा से भाजपा ने डॉ. राजीव भारद्वाज को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।


 
बता दें कि चार लोकसभा सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में एक जून को मतदान होना है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल की चारों संसदीय सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने निधन के बाद यहां उपचुनाव हुए थे। इसमें पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल की थी। इस बार मंडी से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रानौत को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने यहां से विक्रमादित्य सिंह को प्रत्याशी बनाया है।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।