सीएम सुक्खू बोले, सुधीर बागियों के सरगना, 15 करोड़ रुपये से अधिक मिले

नादौन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम सुक्खू ने धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा बागियों के सरगना हैं, उन्हें 15 करोड़ रुपये से भी अधिक मिले होंगे। 
 | 
हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान एक बार फिर शुरू हो गया है। सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पांच करोड़ रुपये का मानहानि को नोटिस भेजा है। वहीं, अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी पलटवार किया है। उन्होंने बागी विधायकों के साथ ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी तीखा हमला बोला। नादौन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम सुक्खू ने धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा बागियों के सरगना हैं, उन्हें 15 करोड़ रुपये से भी अधिक मिले होंगे।    उन्होंने कहा कि भाजपा में गए छह पूर्व विधायकों के सभी कारनामे जनता की अदालत में सामने आएंगे। जिन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, उनके मामले भी खोले जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान एक बार फिर शुरू हो गया है। सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पांच करोड़ रुपये का मानहानि को नोटिस भेजा है। वहीं, अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी पलटवार किया है। उन्होंने बागी विधायकों के साथ ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी तीखा हमला बोला। नादौन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा बागियों के सरगना हैं, उन्हें 15 करोड़ रुपये से भी अधिक मिले होंगे। 

यह भी पढ़ें ः-सीएम सुक्खू को सुधीर शर्मा ने भेजा पांच करोड़ की मानहानि का नोटिस, 15-15 करोड़ में बिकने का किया था दावा

 


उन्होंने कहा कि भाजपा में गए छह पूर्व विधायकों के सभी कारनामे जनता की अदालत में सामने आएंगे। जिन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, उनके मामले भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर की सत्ता की भूख ज्यादा बढ़ गई है। वोट के दम पर सरकार नहीं बना सके, तो अब नोटों के दम पर सत्ता हथियाना चाह रहे हैं। जनता भाजपा को नकार चुकी है, यह जयराम को दिमाग में बिठा लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि अन्य प्रदेशों में भी भाजपा ने नोटों के दम सत्ता हथियाई, वैसा ही हिमाचल में करना चाह रहे थे। लेकिन, भगवान हमारे साथ हैं और उन्होंने हमें जनता की सेवा का मौका दिया है।

यह भी पढ़ें ः-सुधीर शर्मा ने सीएम सुक्खू पर कसा तंज, ‘कंगना’ बाहर की है और ‘सिंघवी’ नदौण से था


सुखविंद्र सिंह ने कहा कि बिकाऊ को जनता कभी जिताऊ नहीं बनाएगी। बागी विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में 300 से 400 करोड़ रुपये के काम हुए हैं। उनकी मर्जी के एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता और एसडीओ लगाए, फिर भी बिक गए। राजनीति में यह नहीं होना चाहिए कि चुनाव में जो राशि खर्च की है, विधायक बनने के बाद उसे पूरा करने में जुट जाएं और कमाई न हो तो सरकार गिराने की साजिश रच दें। बिकाऊ विधायकों का चरित्र जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। 

यह भी पढ़ें ः-हिमाचल में चिट्टा के साथ पकड़े तीन सरकारी कर्मचारी, जेबीटी टीचर पुलिस को चकमा देकर फरार


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से पहले और बाद में भी लड़ाई लड़ी। पहले देश को आजाद कराने की लड़ाई थी, बाद में देश को अपने पैरों पर खड़ा करने की। जब देश आजाद हुआ तब सुई तक नहीं बनती थी। कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों, एक पूर्व मुख्यमंत्री सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। कांग्रेस की विचारधारा देश को आगे बढ़ाने की है। 

यह भी पढ़ें ः- कांगड़ा में भरे जाएंगे जेबीटी शिक्षकों के 32 पद, इस दिन से काउंसलिंग

बता दें कि चार अप्रैल को ऊना जिला के कुटलैहड़ में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा था कि कांग्रेस के छह बागियों के साथ निर्दलीय विधायक 15-15 करोड़ रुपये में बिके। उन्होंने दावा किया था कि इसके उनके पास सबूत भी हैं। सुधीर शर्मा सीएम के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि अगर मुख्यमंत्री के पास सबूत हैं तो उन्हें जनता के सामने रखें। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।