Himachal Budget : सरकारी नौकरी के लिए तैयार रहें, हिमाचल में इसी माह 20 हजार पदों के लिए जारी होंगे विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही बड़ी भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के 20 हजार पद भरने के लिए इसी माह यानी की फरवरी में ही विज्ञापन जारी होंगे।
 | 
हिमाचल प्रदेश में जल्द ही बड़ी भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के 20 हजार पद भरने के लिए इसी माह यानी की फरवरी में ही विज्ञापन जारी होंगे। सरकार 2,500 नियुक्तियां कर चुकी हैं। अप्रैल में इन भर्तियों के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख रोजगार हर साल देने की बात की है। रोजगार केवल सरकारी नौकरी ही नहीं होता। स्वरोजगार के अवसर देना भी इसमें शामिल है। 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जल्द ही बड़ी भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के 20 हजार पद भरने के लिए इसी माह यानी की फरवरी में ही विज्ञापन जारी होंगे। सरकार 2,500 नियुक्तियां कर चुकी हैं। अप्रैल में इन भर्तियों के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख रोजगार हर साल देने की बात की है। रोजगार केवल सरकारी नौकरी ही नहीं होता। स्वरोजगार के अवसर देना भी इसमें शामिल है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भर्ती आयोग का मजबूत आधारभूत ढांचा बनाने में समय लग रहा है। जल्द प्रदेश में कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं होंगी। अभी लोकसेवा आयोग भी भर्तियां कर रहा है। नया आयोग शुरू होते ही लोकसेवा आयोग से भर्ती प्रक्रियाओं को राज्य कर्मचारी चयन आयोग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने प्रश्नकाल के दौरान सानन कमेटी की सिफारिशों और भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का मामला उठाया। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 दिसंबर, 2022 को यह मामला उनके ध्यान में आया था कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में पेपर लीक हो रहे हैं। जब इसकी विजिलेंस जांच की गई तो पता चला कि यह गोरखधंधा कई सालों से चल रहा है। जो योग्य नहीं थे, वे पेपर लीक करवाकर चुने गए। युवाओं को इस धोखे से बचाने के लिए आयोग को भंग कर सेवानिवृत्त अधिकारी दीपक सानन की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। 

इस कमेटी को तीन माह में अपनी रिपोर्ट देने को कहा था, लेकिन जब कमेटी की बैठकें हुईं तो नए सिरे से भर्ती एवं पदोन्नति नियम फाइनल करने से लेकर कई अन्य औपचारिकता पूरी करने में समय लगा। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती की परीक्षा भी राज्य लोकसेवा आयोग ही करवाएगा। शारीरिक परीक्षा पुलिस करवाएगी। नए भर्ती आयोग में परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और प्रश्नपत्र भी कंप्यूटर पर ही सेट होंगे। पेपर लीक जैसा भ्रष्टाचार दोबारा से न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।