युकां अध्यक्ष भरमौर ने मुख्यमंत्री बनने पर सुखविंद्र सुक्खू को दी बधाई

युवा कांग्रेस भरमौर-पांगी के अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शपथ लेने पर बधाई दी है।
 | 
युवा कांग्रेस भरमौर-पांगी के अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शपथ लेने पर बधाई दी है।

भरमौर। युवा कांग्रेस भरमौर-पांगी के अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शपथ लेने पर बधाई दी है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी और भरमौर क्षेत्र से विकास को लेकर भी चर्चा की। श्याम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले ही कहा था कि हिमाचल में रिवाज कायम रहेगा और इसबार कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के लिए खुशी की बात है कि एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेता हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। श्याम ने कहा कि सुक्खू जमीनी स्तर के राजनेता हैं, जो रैंकों से उठे हैं और पहाड़ी राज्य में व्यापक संगठनात्मक अनुभव रखते हैं।  उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत इस बात का उदाहरण है कि जब पार्टी एकजुट होकर लड़ती है तो बदलाव निश्चित रूप से होता है।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।