पांगी में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत

चम्बा। जिला की जनजातीय पांगी घाटी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। पांगी में पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पांगी के आवासीय आयुक्त सुखदेव सिंह ने बताया कि वाहन (एचपी- 45-9704) सुबह कुमार
 | 
पांगी में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत

चम्बा। जिला की जनजातीय पांगी घाटी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। पांगी में पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

पांगी के आवासीय आयुक्त सुखदेव सिंह ने बताया कि वाहन (एचपी- 45-9704) सुबह कुमार नाला पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस दुर्घटना में महात्म देई, शांति और मानदेई (निवासी साच गांव) की मौत हुई हैं। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपए की तुरंत राहत राशि भी प्रदान कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आवासीय आयुक्त सुखदेव सिंह और तहसीलदार प्रवीण शर्मा खोज एवं राहत दल के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे। भरमौर के विधायक जियालाल कपूर ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं ।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।