चुवाड़ी में गाड़ी ओवरटेक को लेकर विवाद, छाती में चाकू घोंप नूरपुर के युवक की हत्या

चम्बा में छिंज मेला देखकर लौट रहे युवकों के बीच गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर बहसबाजी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे की छाती में चाकू घोंप दिया। इससे नूरपुर के युवक की मौत हो गई।
 | 
वाहनों की ओवरटेकिंग को लेकर मामूली कहासुनी के बाद हुई खूनी झड़प में एक नौजवान युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी है। घटना हिमाचल प्रदेश के चम्बा के चुवाड़ी क्षेत्र की है। छिंज मेला देख लौट रहे युवकों के बीच गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर बहसबाजी हुई। विवाद इतनी बढ़ गया गया कि एक युवक ने दूसरे की छाती में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुए युवक ने अमृतसर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

चम्बा/नूरपुर। वाहनों की ओवरटेकिंग को लेकर मामूली कहासुनी के बाद हुई खूनी झड़प में एक नौजवान युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी है। घटना हिमाचल प्रदेश के चम्बा के चुवाड़ी क्षेत्र की है। छिंज मेला देख लौट रहे युवकों के बीच गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर बहसबाजी हुई। विवाद इतनी बढ़ गया गया कि एक युवक ने दूसरे की छाती में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुए युवक ने अमृतसर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें ः- Monsoon की आहट ! हिमाचल में इस तारीख को पहुंचेगा मानसून, यहां अभी भी लू का अलर्ट


युवक की पहचान 22 वर्षीय निखिल निवासी मैहला, नूरपुर (कांगड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें अंकु गांव कामण डाकघर गाहर, अतुल निवासी चुवाड़ी और विनय निवासी कामण शामिल हैं। इसके अलावा एक नाबालिग है। विशाल निवासी लाहड़ी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार नूरपुर निवासी निखिल चार दोस्तों के साथ चुवाड़ी छिंज देखने आया था। 

यह भी पढ़ें ः- जाली प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने पर हरियाणा के युवक पर हिमाचल में केस दर्ज


रविवार शाम को लौटते समय पेट्रोल पंप के पास गाड़ी को ओवरटेक कर रहे युवकों के साथ उनकी बहसबाजी हो गई। बहसबाजी इतनी आगे बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई। लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करवाकर उन्हें वहां से भेज दिया। मगर इसी बीच चुवाड़ी-पठानकोट मार्ग पर जतरूण में दोनों पक्षों में फिर बहस हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई पर पहुंच गई। इतने में एक युवक ने चाकू निकाल कर निखिल की छाती में घोंप दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। 

यह भी पढ़ें ः- ...तो फिर हिमाचल में उपचुनाव होने वाले हैं, जानें सीएम सुक्खू के नौ विधायकों वाले बयान के मायने

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। चाकू लगने से जख्मी निखिल को दोस्त नूरपुर अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर अवस्था में परिजन उसे अमृतसर ले गए, जहां अस्पताल में उपचार के दौरान निखिल ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिषेक यादव ने कहा कि नूरपुर निवासी निखिल की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया गया। एक आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।