जंगलों में आग लगाने पर कई लोगों पर एफआईआर, तलाश में जुटी पुलिस

वन विभाग ने जंगलों में आग लगाने वाले एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। हालांकि, अभी तक विभाग आग लगाने वाले लोगों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाया है।
 | 
 वन विभाग ने जंगलों में आग लगाने वाले एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। हालांकि, अभी तक विभाग आग लगाने वाले लोगों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाया है, लेकिन वन विभाग की टीमें जंगलों में आग लगाने वालों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एफआईआर चम्बा और नकरोड़ में दर्ज हुई हैं।

चम्बा। वन विभाग ने जंगलों में आग लगाने वाले एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। हालांकि, अभी तक विभाग आग लगाने वाले लोगों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाया है, लेकिन वन विभाग की टीमें जंगलों में आग लगाने वालों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एफआईआर चम्बा और नकरोड़ में दर्ज हुई हैं।

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले वन परिक्षेत्र अधिकारी चम्बा जब सिल्लाघ्राट में औचक निरीक्षण कर रहे थे तो उन्होंने चार लोगों को जंगल में आग लगाते देखा। उन्हें पकड़ने के लिए जैसे ही भागे तो चारों लोग जंगल में गायब हो गए। इसके चलते उनकी पहचान नहीं हो पाई। हालांकि, उन्होंने पुलिस थाना में जाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर करवा दी। 

अब तक चम्बा वन मंडल में आग की एक दर्जन से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन कर्मचारी दिन-रात जंगलों में लगी आग को बुझाने में जुटे हैं। चांजू के जंगल में आग भड़काने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित वन रक्षक ने नकरोड़ पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करवाई है। अन्य वन बीटों के वन रक्षकों ने भी अपने-अपने संबंधित थानों और चौकियों में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई हैं। 

पुलिस ने वन विभाग से उन लोगों की पहचान करने को कहा है, जिन पर आग लगाने का शक है। उसके आधार पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। जंगलों में आग प्राकृतिक रूप से नहीं, बल्कि आग की चिंगारी भड़काने के कारण लग रही है। विभाग अभी तक जंगल में आग लगाने वाले की पहचान नहीं कर पाया है। इसके चलते शरारती तत्व एक के बाद एक जंगल में आग भड़का रहे हैं। इससे वन संपदा राख हो रही है। साथ ही वन्य जीव जंतुओं को भी आग से नुकसान पहुंच रहा है। 

वन मंडल अधिकारी चम्बा कृतज्ञ कुमार ने कहा कि जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं। इसमें अब तक एक दर्जन से अधिक एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई जा चुकी हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।