कल चम्बा आएंगे सीएम सुक्खू, होली में बादल फटने से हुए नुकसान का लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार 30 जुलाई को चम्बा के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू का चम्बा का पहला दौरा होगा।
 | 
CM Himachal Sukhu

चम्बा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार 30 जुलाई को चम्बा के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू का चम्बा का पहला दौरा होगा। इस दौरान वह भरमौर उपमंडल के होली में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दौरे के संबंध में टूअर प्रोग्राम जारी हो गया है। 


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री होली हेलीपेड में 30 जुलाई की सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री होली में दोपहर 12:50 बजे तक रूकेंगे। सीएम इस दौरान रावी नदी में आए बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का भी जायजा लेंगे। इसके अलावा होली के गांव सलूण, पटोला और कुलेठ का गांव का दौरा करेंगे।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।