चम्बा-होली मार्ग पर खड़ामुख के पास गिरी कार, मौके पर पहुंची पुलिस

कार किसकी है और कार में कितने लोग सवार थे, के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस थाना भरमौर की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
 | 
Breaking News

भरमौर। चम्बा-होली मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसा शनिवार छह बजे के करीब हुआ बताया जा रहा है। हालांकि कार किसकी है और कार में कितने लोग सवार थे, के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस थाना भरमौर की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल हादसा कैसे हुआ है, अभी इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है।


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद क्षेत्र में बारिश हो रही थी। सभी लोग अपने घरों के अंदर दुबके हुए थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि खड़ामुख से होली की तरफ झिरड़ू मोड़ पर यह कार हादसे का शिकार हुई है। इसी मोड के प्रोजेक्ट के एडिट-6 के लिए रास्ता जाता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। 


हादसे से संबंधित अन्य विवरण अभी प्रतीक्षारत है। अपडेट को जानने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें। समाचार को टीम की ओर से अपडेट किया जा रहा है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।