प्राथमिक शिक्षक संघ खंड भरमौर के सुरजन सिंह बने अध्यक्ष

राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरमौर में शिक्षक संघ के चुनाव हुए संपन्न
 | 
प्राथमिक शिक्षक संघ खंड भरमौर के त्रैवार्षिक चुनाव

चंबा । प्राथमिक शिक्षक संघ खंड भरमौर के त्रैवार्षिक चुनाव राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरमौर में संपन्न हुए। जिसमें लगभग 109 अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिए सुरजन सिंह और करनैल सिंह के नाम को प्रपोज किया गया। जिसमें सुरजन सिंह को 71 वोट और करनैल सिंह को 38 वोट मिलें। अध्यक्ष पद के लिए सुरजन सिंह 33 वोटों से विजय हुए।

इसके अलावा  सचिव पद के लिए रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुमन देवी को चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरजन सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि जो जिम्मेवारी दी गई है उसे ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जो भी मांगे हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।