चम्बा में मिंजर मेले का आगाज, राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने किया शुभारंभ

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का गौरवशाली इतिहास और समृद्ध लोक परम्पराएं प्रदेश की उन्नति और तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
 | 
Internation Chamba Minjer 2022 अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2022

चम्बा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का गौरवशाली इतिहास और समृद्ध लोक परम्पराएं प्रदेश की उन्नति और तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्यपाल रविवार को चम्बा जिले के ऐतिहासिक मिंजर मेला के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। राज्यपाल के रूप में आर्लेकर का यह चम्बा जिले का पहला दौरा है और पिछले कई वर्षों के बाद राज्यपाल मिंजर मिला के शुभारम्भ अवसर पर चम्बा पहुंचे हैं।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का गौरवशाली इतिहास और समृद्ध लोक परम्पराएं प्रदेश की उन्नति और तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्यपाल रविवार को चम्बा जिले के ऐतिहासिक मिंजर मेला के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। राज्यपाल के रूप में आर्लेकर का यह चम्बा जिले का पहला दौरा है और पिछले कई वर्षों के बाद राज्यपाल मिंजर मिला के शुभारम्भ अवसर पर चम्बा पहुंचे हैं। Chamba Minjar Mela 2022

राज्यपाल ने कहा कि ऐतिहासिक मिंजर मेले की अपनी अलग पहचान है। ज़िला की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने मेले के सफल आयोजन में आधुनिकता के उचित समावेश पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चम्बा की समृद्ध लोक संस्कृति है। इस संस्कृति को पुरातन समय से लोगों द्वारा सहेजा जा रहा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि स्थानीय पारंपारिक लोक संस्कृति औ सामाजिक सौहार्द को वे इसी तरह संरक्षित रखा जाना चाहिए ।

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का गौरवशाली इतिहास और समृद्ध लोक परम्पराएं प्रदेश की उन्नति और तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्यपाल रविवार को चम्बा जिले के ऐतिहासिक मिंजर मेला के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। राज्यपाल के रूप में आर्लेकर का यह चम्बा जिले का पहला दौरा है और पिछले कई वर्षों के बाद राज्यपाल मिंजर मिला के शुभारम्भ अवसर पर चम्बा पहुंचे हैं। Chamba Minjar Mela 2022

आर्लेकर ने ज़िला की प्रसिद्ध कलाकृति चम्बा रुमाल और चम्बा चप्पल का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि चम्बा चप्पल और चम्बा रुमाल को भौगोलिक संकेत (जीआई टैग) मिलने से चम्बा को प्रसिद्धि मिल रही है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक मिंजर मेले को अंतरराष्ट्रीय मेला का दर्जा दिए जाने को लेकर प्रदेश सरकार आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इससे पूर्व, राज्यपाल ने चंबा के पारंपरिक कूंजड़ी मल्हार गायन के बीच ध्वजारोहण कर मिंजर मेला का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने बाद में विभिन्न विभागों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ और अवलोकन भी किया। 

चम्बा नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने राज्यपाल को मिंजर भेंट की। मिंजर मेला आयोजन समिति की ओर से उपायुक्त एवं अध्यक्ष डीसी राणा ने राज्यपाल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा रात्रि सांस्कृतिक संध्या में हर वर्ग की रुचि का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि चम्बा जिला और प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकारों को भी 8 दिनों तक चलने वाले इस मेले में अपनी प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा। 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का गौरवशाली इतिहास और समृद्ध लोक परम्पराएं प्रदेश की उन्नति और तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्यपाल रविवार को चम्बा जिले के ऐतिहासिक मिंजर मेला के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। राज्यपाल के रूप में आर्लेकर का यह चम्बा जिले का पहला दौरा है और पिछले कई वर्षों के बाद राज्यपाल मिंजर मिला के शुभारम्भ अवसर पर चम्बा पहुंचे हैं। Chamba Minjar Mela 2022

इस मौके पर मिंजर मेला खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी शुभारम्भ हुआ। राज्यपाल ने मिंजर मेला खेलकूद प्रतियोगिताओं के विधिवत शुरू होने की घोषणा भी की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने उन्हें मिंजर मेला खेलकूद समिति की ओर से सम्मानित किया। समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज, विधायक पवन नैय्यर, जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर समेत नगर परिषद के पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।