भरमौर : रुण कोठी में पंचायत स्तर पर किया गया बैठक का आयोजन

विकास खंड भरमौर ग्राम पंचायत रुण कोठी में पंचायत स्तर पर बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत प्रधान  व पंचायत सचिव की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पंचायत में बने 8 स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं ने भाग लिया। विकास खंड भरमौर से क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार भी बैठक में उपस्थित रहे।
 | 
photo
भरमौर । विकास खंड भरमौर ग्राम पंचायत रुण कोठी में पंचायत स्तर पर बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत प्रधान  व पंचायत सचिव की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पंचायत में बने 8 स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं ने भाग लिया। विकास खंड भरमौर से क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार भी बैठक में उपस्थित रहे। जिन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत  सहायता समूह की महिलाओं को ग्रुप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया ताकि अधिक संख्या में ग्रुप का गठन का प्रत्येक पंचायत स्तर पर 1--1  ग्राम संगठन का गठन किया जा सके ।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में गांव में रहने वाले समूह ग्राम संगठन के सदस्य होते हैं। ग्राम संगठन के गठन के लिए सबसे पहले आम सभा कार्यकारी कारिणी समितियां और संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां रहती है ।  ग्राम संगठन में  सभी सदस्य मिलकर चलाने वाले सभा को आम सभा कहते है। आम सभा का बैठक तीन महीने में एक बार आयोजित किया जाता है।   ग्राम संगठन में सभी सदस्य , अध्यक्ष और सचिव मिलकर करने वाले बैठक को कार्यकारिणी समिति EC कहते है। सभी EC सदस्य मिलकर तीन पदाधिकारियों को (अध्यक्ष/सचिव / कोषाध्यक्ष) चयन करते है जिसमें प्रधान उपप्रधान सचिव सह सचिव और कोषाध्यक्ष कार्यकारिणी के सदस्य होते हैं ये पदाधिकारी दो साल तक नियुक्त रहते हैं। 
महिला ग्राम संगठन का गठन कर पंचायत स्तर पर इस संगठन का पंचायत स्तर पर विकास कार्य व  महिलाओं के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। महिला सशक्तिकरण को बेहद आसान शब्दों में परिभाषित किया जा सकता है कि इससे महिलाएँ शक्तिशाली बनती है। जिससे वो अपने जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है।
समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिये उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तिकरण है। सशक्तिकरण का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इस बैठक में उपप्रधान वार्ड मेंबर आंगनवाड़ी वर्कर और सिलाई अध्यापिका  ने भी भाग लिया।

 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।