चम्बा में आफत की बर्फबारी, 100 सड़कें बंद, 600 ट्रांसफार्मर ठप, कई गांवों में ब्लैक आउट

बर्फबारी जिला चम्बा के लोगों के लिए आफत बनकर आई है। जिला चम्बा में करीब 100 सड़कें और 600 के करीब विद्युत ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। चम्बा की पांगी घाटी का सड़क के माध्यम से देश-दुनिया से संपर्क कट गया है।

 | 
दो दिनों से हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं। पर्यटन नगरी डलौजी के डैनकुंड में करीब 2 फीट, लक्कमंडी में करीब डेढ़ फीट, और भरमौर में 10 से 12 इंच तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी जिला चम्बा के लोगों के आफत बनकर आई है। जिला चम्बा में करीब 100 सड़कें और 600 के करीब विद्युत ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं।

चम्बा। दो दिनों से हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं। पर्यटन नगरी डलौजी के डैनकुंड में करीब 2 फीट, लक्कमंडी में करीब डेढ़ फीट, और भरमौर में 10 से 12 इंच तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी जिला चम्बा के लोगों के लिए आफत बनकर आई है। जिला चम्बा में करीब 100 सड़कें और 600 के करीब विद्युत ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें ः- Budget 2024 : PM आवास के तहत मिलेंगे दो करोड़ घर, आयुष्मान का दायरा बढ़ाया

चम्बा की पांगी घाटी का सड़क के माध्यम से देश-दुनिया से संपर्क कट गया है। पांगी के लोग घाटी में कैद होकर रह गए हैं। अब पांगी घाटी के लिए  मार्च तक सड़क का संपर्क बहाल हो सकेगा। क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछने से अब होटल व्यवसायियों के मुरझाए चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। बर्फबारी से आगामी दिनों में पंख लगने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें ः- Interim budget 2024 : विकसित भारत के चार स्तम्भ को सशक्त करेगा बजट : पीएम मोदी

उधर बर्फबारी के कारण जिला चम्बा की लगभग 100 सड़के बाधित हो गई हैं। चम्बा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग भी यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। बुधवार रात को दोबारा बर्फबारी होने के कारण मार्ग बंद हुआ है। इसके अलावा चम्बा-भरमौर मार्ग लाहल नाला के पास बंद हो गया है। चम्बा-डल्हौजी, चम्बा-पांगी मार्ग भी बंद है। वहीं बनीखेत-डल्हौजी-खजियार मार्ग पर भी बर्फ होने के कारण वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही। 

यह भी पढ़ें ः- Interim budget 2024 : टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं पर एक करोड़ करदाताओं को फायदा

कहां कितनी सड़के बंद हैं

जनजाजीय क्षेत्र पांगी में सर्वाधिक 42 सड़कें बाधित हैं। इससे घाटी का जिला मुख्यालय चम्बा से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। वहीं भरमौर व चम्बा में 12-12, तीसा में 10, सलूणी में 9, डल्हौजी में 5 और भटियात में 1 सड़क अवरुद्ध है। वीरवार को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़कों को बहाल करने में जुटे रहे लेकिन बर्फ ज्यादा होने के कारण सड़कों को बहाल करने में अभी समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें ः- Budget 2024 : मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना और तीन करोड़ लखपति दीदी

लगभग 600 ट्रांसफार्मर भी ठप

जिले में 598 ट्रांसफार्मर ठप हैं। इससे कई इलाकों में बिजली गुल है। चुराह में सबसे ज्यादा 180 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। सलूणी में 92, चम्बा में 84, पांगी में 61, भटियात में 16 और डल्हौजी में 5 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। इससे इन क्षेत्रों में अंधेरा पसरा हुआ है। लोगों को अंधेरे में सर्द रातें काटनी पड़ रही हैं। बर्फबारी व बारिश के कारण लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और जगह-जगह खंभे ढह गए हैं। इस कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसे बहाल होने में अभी काफी समय लग सकता है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।