हिमाचल में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हो छुट्टी : भाजपा

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लोग अपने गांव के मंदिरों में देखने चाहते हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार को 22 जनवरी को छुट्टी घोषित करनी चाहिए।

 | 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इसका देशभर में लाइव प्रसारण किया जाएगा। लोग इस समारोह के अपने गांव के मंदिरों में देखने चाहते हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार को 22 जनवरी को छुट्टी घोषित करनी चाहिए।

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इसका देशभर में लाइव प्रसारण किया जाएगा। लोग इस समारोह को अपने गांव के मंदिरों में देखने चाहते हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार को 22 जनवरी को छुट्टी घोषित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोग इस अद्वितीय घटना को अपने गांव के मंदिरों में देखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने सरकारी छुट्टी का प्रावधान करने की मांग की है।

सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण : हिमाचल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बिंदल ने बताया कि 22 जनवरी का दिन भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसे केवल मंदिर निर्माण का नहीं, बल्कि सांस्कृतिक भारत के उदय का समय माना जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 को सांस्कृतिक आजादी की शुरुआत हो रही है और राम मंदिर के निर्माण के बाद भारत के गौरव का पुनर्जागरण हो रहा है। उनके अनुसार, इस घटना से बदलता हुआ भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम राज्य की कल्पना कर रहा है।

कांग्रेस का आरोप : डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस की केंद्र की सरकारों और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अदूरदर्शिता के कारण राम मंदिर का निर्माण लटका रहा 50 साल रामलला ताले में रहे व 30 साल टेंट में विराजमान रहे। आज उन करोड़ों राम भक्तों की मनोकामना पूरी हो रही है, जिन्होनें श्री राम मंदिर निर्माण के कार्य के लिए अपना योगदान दिया।

बिंदल ने कहा कि पूरे देश में और हिमाचल प्रदेश में भी 22 जनवरी को इस अलौकिक घटना को देखने के लिए करोड़ों-करोड़ों लोग लालायित हैं। इस दिन हिमाचल के हर मंदिर में राम भजन, राम धुन, भंडारा इत्यादि आयोजित होंगे और लोग अपने आराध्य श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखेंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।