Lok Sabha Eelection : अनुराग ठाकुर 13 और कंगना रनौत 14 मई को भरेंगे नामांकन पत्र

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 13 मई को हमीरपुर में अपना नामांकन पत्र भरेंगे। कंगना रनौत 14 मई को मंडी में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
 | 
अभी तक शिमला, मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों से भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र नहीं भरे हैं। ऐसे में सभी को भाजपा के नामांकन के दिन होने वाले शक्ति प्रदर्शन का भी इंतजार हैं। इसी बीच बड़ी खबर यह हैं कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 13 मई को हमीरपुर में अपना नामांकन पत्र भरेंगे। इस दौरान अनुराग ठाकुर रैली और जनसभा भी करेंगे और शक्ति प्रदर्शन करेंगे। वह हमीरपुर से पांचवीं बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।     वहीं, मंडी संसदीय क्षेत्र से बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भाजपा नेता कंगना रनौत 14 मई को अपना नामांकन पत्र भरेंगी। वह पहली बार भाजपा की टिकट पर सियासी मैदान में उतरी हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र में उनका मुकाबला वर्तमान सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह से हैं।

शिमला। हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण में एक जून को चुनाव के लिए मतदान होगा। इसी दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा की छह सीटों पर उप चुनाव के लिए वोटिंग होगी। चुनावों के लिए हिमाचल प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया सात मई से आरंभ हो चुकी है। अभी तकलोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए 35 प्रत्याशी नामांकन पत्र भर चुके हैं। अभी प्रत्याशी 14 मई नामांकन दाखिल कर पाएंगे। चार जून को चुनाव परिणाम आएंगे। 


अभी तक शिमला, मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों से भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र नहीं भरे हैं। ऐसे में सभी को भाजपा के नामांकन के दिन होने वाले शक्ति प्रदर्शन का भी इंतजार हैं। इसी बीच बड़ी खबर यह हैं कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 13 मई को हमीरपुर में अपना नामांकन पत्र भरेंगे। इस दौरान अनुराग ठाकुर रैली और जनसभा भी करेंगे और शक्ति प्रदर्शन करेंगे। वह हमीरपुर से पांचवीं बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।


वहीं, मंडी संसदीय क्षेत्र से बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भाजपा नेता कंगना रनौत 14 मई को अपना नामांकन पत्र भरेंगी। वह पहली बार भाजपा की टिकट पर सियासी मैदान में उतरी हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र में उनका मुकाबला वर्तमान सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह से हैं। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल सरकार में अभी लोक निर्माण मंत्री भी हैं। फिलहाल लोकसभा चुनाव के लिए दोनों ही पार्टियों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है और लोगों से वोट मांग रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया चाैथे दिन भी जारी है। शुक्रवार को कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. राजीव भारद्वाज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके दाैरान डाॅ. राजीव भारद्वाज ने जनसभा की। इस दाैरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, सांसद किशन कपूर, पूर्व मंत्री विपिन परमार, धर्मशाला विधानसभा सीट से प्रत्याशी सुधीर शर्मा सहित अन्य नेता माैजूद रहे। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।